फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pediatric Intensive Care Unit ready in district hospital

जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट तैयार

Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pediatric Intensive Care Unit ready in district hospital
शामली। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने की तैयारी की गई है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में 20 बेड की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) तैयार की गई है। इसमें 10 बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन की सप्लाई के साथ वेंटिलेटर लगाए गए हैं। इसके अलावा 20 बेड का आसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है। पिछले कई दिन से कोरोना के नए केस आने लगभग बंद हो गए हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या अब 12 रह गई है, जिनमें तीन मरीज कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती है और बाकी सभी होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। तीसरी लहर का बच्चों पर ज्यादा असर होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

शासन ने हर जिले के स्वास्थ्य विभाग को तीसरी लहर के मद्देनजर पहले से ही तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारी की गई है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में 20 बेड की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) तैयार की गई है। इसमें 10 बेड का आईसीयू तैयार किया गया है, जिसमें प्रत्येक बैड पर वेंटिलेटर और सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा है। इसके अलावा 10 बेड का एचडीयू (हाई डिपेंडेसी यूनिट) बनाया गया है, जिसमें हर बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 20 बैड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सीएमएस ने बताया कि जरूरत के हिसाब से मरीजों के उपचार के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीएचसी में लगेंगे आक्सीजन प्लांट
शामली। सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक ऑक्सीजन प्लांट चालू हो चुका है। इस प्लांट में 45-45 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई की क्षमता वाली दो मशीनें लगाई गई है। इसके अलावा 333 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। कांधला, ऊन, झिंझाना और थानाभवन सीएचसी पर भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना है। इसके अलावा सीएचसी स्तर पर ऑक्सीजन कंसट्रेटर की व्यवस्था की गई है।

---
चिकित्सकों और स्टाफ नर्स को दिया प्रशिक्षण
शामली। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए जिले में 45 चिकित्सक और 45 स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुुुका है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर जिले में तैनात दो बाल रोग विशेषज्ञों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed