{"_id":"5f1f14228ebc3e9f700839a7","slug":"payment-of-outstanding-cane-should-be-made-soon-shamli-news-mrt493366577","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना के भुगतान जल्द कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना के भुगतान जल्द कराया जाए
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन देते किसान यूनियन के कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
बकाया गन्ना के भुगतान जल्द कराया जाए
शामली। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने बेसहारा पशुओं के लिए गोशाला में व्यवस्था कराने, बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने, नए पेराई सत्र में गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांग की हैं।
सोमवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर से मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि निराश्रित पशुओं से किसान बहुत परेशान है। उनकी फसलों का नुकसान हो रहा हैं, जब किसान की फसलें ही नही बचेंगी, तो किसान क्या खाएगा। निराश्रित पशुओं को गोशालाओं में रखा जाए, जिससे किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। ज्ञापन में फसलों के उचित दाम दिलाए जाने, बकाया गन्ने का तुरंत भुगतान कराए जाने, डीजल-बीज महंगी हो गई है। नए सत्र में गन्ने का दाम बढ़ाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कुड़ाना गांव में गोवंश द्वारा फसल का नुकसान की भरपाई मुआवजे से किए जाने, गांव के पीएचसी स्वास्थ्य जांच के एक्सरे मशीन, ईजीसी पैथोलॉजी जांच, इमरजेंसी डॉक्टर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने व प्राइमरी पाठशाला में पेयजल योजना से शुद्ध पानी पहुंचाने की मांग की है। ज्ञापन में मांगे पूरी न किए जाने पर किसान आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। मौके पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, मनोज चौधरी, रणकुमार गढ़ीपुख्ता आदि मौजूद रहे।