फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Payment not made, sugar stock of Shamli Mills out

शामली मिल का चीनी स्टॉक खत्म

Thu, 20 Oct 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Payment not made, sugar stock of Shamli Mills out
भुगतान हुआ नहीं, शामली मिल का चीनी स्टॉक खत्म
विज्ञापन

शामली। अपर दोआब शामली चीनी मिल के पिछले सत्र की चीनी का स्टॉक खत्म हो गया है। सिर्फ 25 करोड़ रुपये की चीनी बैंकों में बंधक है। मिल के अफसरों ने किसान दिवस में स्पष्ट कर दिया कि अगले पेराई क्षेत्र में नई चीनी बेचकर जनवरी माह तक भुगतान किया जाएगा।
जिले की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान की किसान दिवस में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने समीक्षा की। शामली चीनी मिल के अफसरों से भुगतान के बारे में जानकारी ली। शामली चीनी मिल के गन्ना महा प्रबंधक सुुशील खोखर ने बताया कि मिल का पुरानी चीनी का स्टॉक खत्म हो गया है। सिर्फ 25 करोड़ रुपये की चीनी बैकों में बंधक है। बीस करोड़ रुपये का भुगतान मिल दो-तीन दिन में कर देगी। उन्होंने स्पष्ट किया गया कि पिछले तीन साल से नए सत्र की चीनी बेचकर पुराने सत्र का गन्ना भुगतान किया जा रहा है। सीडीओ ने ऊन और थानाभवन चीनी मिल के गन्ना अफसरों से बकाया गन्ना भुगतान के बारे में जानकारी ली। दोनों मिलों ने अफसरों के संपूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द किए जाने और दीपावली से पूर्व 20- 20 करोड़ रुपये भुगतान का आश्वासन दिया। थानाभवन व ऊन के गन्ना महाप्रबंधकों के गैरहाजिर रहने पर किसान नाराज हुए।
विज्ञापन

- दीपावली से पहले घोषित हो सकते हैं चीनी मिलों के केंद्र
चीनी मिलों के नए पेराई सत्र चालू करने के लिए लखनऊ में गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता में खरीद केंद्रों के निर्धारण के लिए बैठकों को दौर शुरू हो चुका है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर तक लखनऊ में मंडलवार होने वाली बैठकों में चीनी मिलों के खरीद केंद्रों का निर्धारण होगा। दीपावली से पूर्व चीनी मिलों के खरीद केंद्रों का निर्धारण गन्ना आयुक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed