फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Payal did not even reach Jiva's thirteenth

Shamli News: जीवा की तेरहवीं भी नहीं पहुंची पायल, गांव में डेरा डाले रही पुलिस और एलआईयू टीम

Tue, 20 Jun 2023 02:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 20 Jun 2023 02:17 PM IST
सार

कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की सोमवार को पैतृक गांव में तेहरवीं हुई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल व एलआईयू डेरा डाले रही। संजीव जीवा की पत्नी तेरहवीं में भी नहीं पहुंची।

विज्ञापन
Payal did not even reach Jiva's thirteenth
संजीव जीवा मर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में मारे गए कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की सोमवार को पैतृक गांव में हुई तेरहवीं में भी उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी शामिल नहीं हुई। गांव में पुलिस और एलआईयू टीम डेरा डाले रही।
विज्ञापन


लखनऊ कोर्ट में पेशी के दौरान सात जून को संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 8 जून को पैतृक गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया था। सोमवार को उसकी तेरहवीं थी, जिसमें सिर्फ संजीव जीवा के परिजन और कुछ रिश्तेदार शामिल हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा को लेकर आतंकी इनपुट, रहेंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम, मानने होंगे ये नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


हवन के बाद जीवा के बड़े पुत्र तुषार के सिर पर पगड़ी बांधी गई। गांव में पुलिस बल और एलआईयू की टीम गांव में डेरा डाले रही। गैंगस्टर के मामले में फरार जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी तेरहवीं में भी शामिल नहीं हुई। वह अपने पति के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थी।

पायल ने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed