{"_id":"607f1bdb8ebc3e8d1a154c87","slug":"patients-taking-water-from-bathroom-in-kovid-hospital-shamli-news-mrt535341267","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल में बाथरूम से पानी ले रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल में बाथरूम से पानी ले रहे मरीज
विज्ञापन
शामली के जिला संयुक्त चिकित्सालय के कोविड अस्पताल में बाथरूम से पीने का पानी लेती मरीज।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड अस्पताल में बाथरूम से पानी ले रहे मरीज
शामली। कोविड एल-2 अस्पताल में लगे आरओ मशीन के खराब होने से मरीजों को पीने का पानी बाथरूम से लेना पड़ा। बाथरूम से पानी लेते मरीजों की वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कराई है।
जिला अस्पताल में एक सौ बेड का कोविड एल-2 अस्पताल है। वर्तमान में इसमें 46 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। सोमवार रात अस्पताल में भर्ती एक मरीज द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाया गया है कि अस्पताल में पीने के ठंडे और गरम पानी के लिए लगा आरओ खराब पड़ा है। एक मरीज पानी लेने की कोशिश कर रहा है। हालांकि आरओ से पानी निकल नहीं रहा है। मरीज कह रहा है कि करीब 12 घंटे से पीने का पानी नहीं मिला। अन्य मरीज भी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। कोरोना मरीजों को गर्म पानी नहीं मिलने से उन्हें पीने के लिए पानी बाथरूम से लेना पड़ रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल का आरओ खराब हो गया था। वहां पानी के कैंपर की व्यवस्था करा दी गई है।
इन्होंने कहा...
कोविड एल-2 अस्पताल में लगा आरओ खराब हो गया है। सर्विस प्रोवाइडर की तकनीकी टीम उसे ठीक कर रही है, तब तक अस्पताल में कैंपर की वैकल्पिक व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन
जसजीत कौर, डीएम, शामली।