फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients suffering from headache and sore throat increased with cold.

Shamli News: ठंड के साथ ही अस्पतालों में बढ़े सिर में दर्द और गले में खराश के मरीज

Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from headache and sore throat increased with cold.
जिले के मौसम में बन रही ठिठुरन, ठंड से बचाव की सलाह दे रहे चिकित्सक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मौसम ठंडा होने से लोगों की सेहत पर असर पड़ना शुरू हो गया है। ठंड बढ़ने के साथ अस्पतालाें में सिर में दर्द और गले में खराश के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड की वजह से इस तरह के मरीज बढ़ रहे हैं। इस मौसम में लापरवाही बीमार कर सकती है। चिकित्सक मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी इसका असर पड़ रहा है। इस वजह से जिले में मौसम लगातार ठंडा हो रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान गिरने से सुबह-शाम को मौसम में ठिठुरन बनी रही। ठंड बढ़ने का असर लोगाें के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल और सीएचसी में सिर में दर्द होने और गले में खराश होने के मरीज बढ़ रहे हैं। सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में ओपीडी में 700 मरीज आए। इनमें करीब 150 मरीज सिर में दर्द और गला खराब होने की समस्या से पीड़ित थे। इसकी वजह मौसम ठंडा होना है। डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया ओपीडी में 25 से 30 प्रतिशत मरीज गले में खराश और सिर में दर्द की समस्या लेकर आ रहे हैं। डॉ. अशोक कुमार ने बताया एक सप्ताह पहले से सिर में दर्द व गले में खराश के मरीज पांच से दस प्रतिशत आ रहे थे। अब ठंड बढ़ने के साथ ही इस तरह के मरीज बढ़ गए हैं। इस समय अस्पताल में करीब 15 प्रतिशत मरीज इस तरह की समस्या लेकर आ रहे हैं। उनका कहना है कि बीमारियों से बचाव के लिए ठंड में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानियां
- सुबह-शाम गर्म व ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर निकले।
- ज्यादा ठंडी चीजें खाने-पीने में परहेज रखें।
- फ्रिज में रखी चीजें कुछ समय बाहर रखने के बाद ही सेवन करें।
- सुबह-शाम बार-बार ठंडे पानी में हाथ-पैर धोने से बचे।
- गले में खराश होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें।
- कोई भी परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed