फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients in hospitals increased congestion

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Tue, 22 Sep 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 22 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही बीमारी के चलते सरकारी अस्पतालों में मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। सरकारी अस्पताल में आने वाले 500 मरीजों में से 350 मरीज बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


मरीजों को दवाइयों के नाम पर सरकारी अस्पतालों में खानापूर्ति की जा रही है। जिससे लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। झिंझाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी, मंसूरा, लक्ष्मणपुरा, सेवापुर, दरगाहपुर में दर्जनों ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। सोमवार को झिंझाना सीएचसी पर इन गांवों के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन


 500 मरीजों में से लगभग 350 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। ग्रामीण मुकेश कोरी का कहना है, उसका बेटा तीन दिन से यहां भर्ती है। सभी दवाइयां चिकित्सक बाहर मेडिकल स्टोर से मंगवा रहे हैं। यहां बुखार की मात्र तीन गोलियां हैं। अब तक तीन हजार रुपये की दवाइयां दी जा चुकी हैं। बेटे की हालत ठीक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतलूब मंसूरा, वाजिद झिंझाना, वेदपाल सेवापुर, सदाम, इकबाल, जहूरन, विनोद पुरमाफी, पवन, अमित लक्ष्मणपुरा आदि ने बताया की सीएचसी पर बुखार की तीन गोलियां दी जा रही हैं। बाकी बाजार से खरीदने के लिए कहा जा रहा है। मरीजों का आरोप है कि सभी वार्डों में गंदगी व्याप्त है। कोई सफाई की व्यवस्था के साथ पीने के पानी व रोशनी के लिये इंवर्टर आदि नहीं है।


चिकित्सकों की सुनिए
सीएचसी पर मरीजों का उपचार कर रहे डॉक्टर तरुण चौधरी ने बताया कि दवाइयों का वितरण उपलब्धता के हिसाब से किया जा रहा है। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी ऊन डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि हैंडपंप से पानी गंदा आ रहा है। रोशनी के लिए अस्पताल में जेनरेटर है, लेकिन डीजल के लिए बजट नहीं आया है। सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है। मरीजों को अस्पताल से दवाइयां भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed