फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients have to wait for hepatitis test report

Shamli News: हेपेटाइटिस की जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को करना पड़ता है इंतजार

Mon, 08 May 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Patients have to wait for hepatitis test report
शामली। हेपेटाइटिस के मरीजों को वायरल लोड की जांच के लिए जिले में सुविधा नहीं है। मरीजों के नमूनों को जांच के लिए सहारनपुर भेजा जाता है। इसके बाद जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को 25 से 30 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। तब तक मरीज बीमारी झेलने को मजबूर रहते हैं।
विज्ञापन


जिले में हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे काला पीलिया भी कहते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि हेपेटाइटिस खतरनाक बीमारी है, लेकिन समय रहते इसका उपचार कराया जाए तो यह ठीक हो जाती है। सीएचसी पर कार्ड से हेपेटाइटिस की जांच की सुविधा है, लेकिन हेपेटाइटिस के वायरल लोड की जांच की सुविधा नहीं है। सीएचसी शामली पर मरीजों के वायरल लोड के लिए हर महीने की दस व 25 तारीख को नमूने लिए जाते हैं। नमूनों को जांच के लिए पहले मेरठ भेजा जाता था। अब सहारनपुर भेजा जा रहा है। वहां से नमूनों की जांच रिपोर्ट आने में 25 से 30 दिन का समय लगता है। जांच रिपोर्ट आने तक मरीजों को बीमारी किस स्टेज पर है, इसकी जानकारी नहीं हो पाती। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मरीज को सही तरीके से उपचार शुरू होता है, तब तक मरीजों को सिर्फ बेसिक दवा दी जाती है। फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि वायरस के कारण खून के संक्रमण से यह बीमारी फैलती है। हाथ मिलाने या छूने से नहीं फैलती। इसके लीवर में सूजन आ जाती है। शुरुआत में लक्षण नजर आते ही इसका उपचार शुरू कर देना चाहिए। इसमें लापरवाही बरती जाए तो लीवर का कैंसर या पेट में पानी भरने की आशंका रहती है। हेपेटाइटिस बी के लिए वैक्सीन उपलबध है, लेकिन सी के लिए अभी वैक्सीन नहीं बनी है। अगर घर में किसी मरीज को हेपेटाइटिस होता है तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी जांच करा लेनी चाहिए। साथ ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि सीएचसी में हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों के वायरल लोड की जांच के लिए नमूने लेने की सुविधा है। नमूनों को सहारनपुर जांच के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन




----

हर महीने 150 मरीजों के लिए जा रहे नमूने



शामली। सीएचसी शामली की पैथोलोजी के लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार ने बताया कि हर महीने दो बार 10 व 25 तारीख को शिविर लगाकर मरीजों के वायरल लोड की जांच के लिए करीब 150 नमूने लिए जाते हैं। इनमें 15 से 20 नमूने हेपेटाइटिस बी के होते हैं, बाकी हेपेटाइटिस सी के होते हैं। सहारनपुर से जांच रिपोर्ट 25 से 30 दिन में आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



हेपेटाइटिस के लक्षण

भूख न लगना।



उल्टी होना।

पेट में दर्द होना।



शरीर में कमजोरी व थकान होना।

बुखार होना।



---

बचाव:


चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थों से परहेज करें।

हल्का सुपाच्य भोजन लें।



चिकित्सक की सलाह से जांच व उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed