{"_id":"646678294eff98716b07c2e4","slug":"patients-had-to-wait-for-four-hours-for-x-ray-shamli-news-c-26-1-smrt1048-3150-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक्सरे के लिए मरीजों को चार घंटे करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक्सरे के लिए मरीजों को चार घंटे करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
- बिजली न आने से सीएचसी में एक्सरे का कार्य रहा बंद
- दोपहर 12 बजे के बाद आई बिजली, तीन बजे तक हुए एक्सरे
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रात में आए आंधी तूफान के कारण सीएचसी शामली में एक्सरे का कार्य बाधित रहा। मरीजों को सुबह से दोपहर तक चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। बिजली आने पर मरीजों के एक्सरे हो सके।
सीएचसी शामली में एक्सरे मशीन बिजली आने पर ही चलती है। अगर बिजली नहीं है तो मरीजों के एक्सरे नहीं होते। बुधवार रात को आए आंधी तूफान के कारण सीएचसी की बिजली आपूर्ति ठप रही। एक्सरे कराने आए मरीज बिजली की इंतजार में बैठे रहे। दोपहर तक 50 से अधिक मरीज एक्सरे के लिए सीएचसी में पहुंचे थे, जबकि 20 से 25 मरीज बिना एक्सरे कराए ही चले गए। दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आने पर एक्सरे मशीन चालू हुई। इसके बाद मरीजों के एक्सरे किए गए। बताया गया है कि तीन बजे तक मरीजों के एक्सरे किए गए। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि बिजली न होने की वजह से सुबह के समय मरीजों के एक्सरे नहीं हुए थे। दोपहर में बिजली आने पर सभी मरीजों के एक्सरे किए गए हैं।