फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Path cleared for construction of model bus stand and depot in Shamli

Shamli News: शामली में माॅडल बस अड्डा और डिपो निर्माण का रास्ता साफ

Tue, 19 Sep 2023 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for construction of model bus stand and depot in Shamli
- भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग लखनऊ में परिवहन मंत्री से मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रोडवेज का शामली शहर में माॅडल बस अड़्डा और निगम के डिपो की कार्यशाला निर्माण का रास्ता साफ होता जा रहा है। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शामली में मॉडल बस अड्डा की बाधा समाप्त करने के लिए डीएम रविंद्र कुमार सिंह से मोबाइल से वार्ता की। इस बाबत डीएम यूपी रोडवेज के परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से वार्ता करेंगे। माडल बस अड्डे के संबंध में पत्र भेजेंगे। उधर, भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग लखनऊ में परिवहन मंत्री से भी मिले तथा जल्द अड्डा बनाए जाने की मांग की।
जिला बनने के बाद शामली में यूपी रोडवेज का माडल बस अड्डा नही है। यहां पर निगम की डिपो कार्यालय न होने से परिवहन सेवा बदहाल है। यूपी के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने शामली में माॅडल बस अड्डा निर्माण को हरी झंडी दी थी। 11 माह पूर्व तत्कालीन डीएम जसजीत कौर ने यूपी रोडवेज के माॅडल बस अड्डा के निर्माण के लिए 6100 मीटर भूमि का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश परिवहन निगम काे भेजा था। तीन दिन पूर्व भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने ने लखनऊ में प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात करके शामली में यूपी रोडवेज के माडल बस अड्डा निर्माण शहर के विजय चौक-अजंता चौक की भूमि आवंटित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आश्वस्त किया कि शामली में यूपी रोडवेज का माॅडल बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही फतेहपुर में डिपो की भूमि का बजट जारी करने का आश्वासन दिया। उधर, परिवहन राज्य मंत्री से वार्ता के बाद डीएम रविंद्र सिंह ने एआरएम अनिल कुमार शुक्ला को तलब करके शामली के माॅडल बस अड्डे की बाबत प्रबंध निदेशक को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने शामली बस अड्डे की एमडी से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed