{"_id":"58c446074f1c1b0311dc4171","slug":"passengers-with-six-hours-mega-block-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे के मेगा ब्लाक से यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे के मेगा ब्लाक से यात्री हुए परेशान
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
raliway
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन-ननौता और मनानी-टपरी के बीच दो रेलवे फाटकों पर अंडरपास निर्माण के कारण छह घंटे तक मेगा ब्लाक रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर थानाभवन- ननौता के रेलवे फाटक 120 व मनानी- टपरी के बीच रेलवे फाटक 140 पर अंडर पास निर्माण के लिए सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक मेगा ब्लाक लिया था। जिससे सुबह नौ बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर व 10.50 बजे दिल्ली से लेकर शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन तक संचालन किया गया। शामली से सहारनपुर तक दोनो ट्रेनों का संचालन स्थगित रखा।
हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली हरिद्वार पैसेंजर को निरस्त कर दिया। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन को दो घंटा लेट दिल्ली से संचालन किया गया। यह पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से चलकर शामली तीन घंटे बाद शाम पांच बजे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि अंडरपास का निर्माण समय अवधि में पूरा कर लिया गया है।