फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Passengers got relief due to starting of two trains

Shamli News: दो ट्रेनें चालू होने से यात्रियों को मिली राहत

Wed, 19 Mar 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Passengers got relief due to starting of two trains
शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 1.15 मिनट देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिससे सवारियां परेशान रही। उधर उत्तर रेलवे ने कई माह से बंद चल रही दो पैसेंजर ट्रेनों को मंगलवार से चालू कर दिया। जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को सुबह 4.53 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर आने का समय है। उदयपुर सिटी से चलकर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा 15 मिनट देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर 7 बजकर आठ मिनट पर पहुंची। रेलवे स्टेशन से 7.17 मिनट पर योग नगरी हरिद्वार के लिए रवाना हुई। जिससे सवारियां ट्रेन का इंतजार करती रही। रेलवे स्टेशन मास्टर इकराम अली ने बताया कि उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन देरी से पहुंची ।
विज्ञापन

रात्रि 9 बजे पुरानी दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर मध्य रात्रि 12 बजे पहुंचती थी। यह ट्रेन सुबह चार बजे शामली से दिल्ली के लिए रवाना होती है। ट्रेन पिछले कई माह से बंद चल रही थी। 14 मार्च से 17 मार्च तक दोनों पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया था। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि स्थगित चल रही दोनों ट्रेनों को मंगलवार को चालू कर दिया है। ट्रेनों के चालू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed