{"_id":"6ac3fb23eddc52e99d0f79ab","slug":"women-busy-with-navratri-preparations-shopping-activity-picks-up-in-markets-shamli-news-c-26-1-aur1003-175470-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नवरात्र की तैयारियों में जुटीं महिलाएं, बाजार में खरीदारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नवरात्र की तैयारियों में जुटीं महिलाएं, बाजार में खरीदारी तेज
Tue, 06 Oct 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
शहर के हनुमान रोड पर माता की मूर्तियों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
शामली। शारदीय नवरात्र की महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। घरों में साफ-सफाई और पूजा स्थल को सजाने के साथ बाजार से माता की मूर्ति, चुनरी, शृंगार का सामान, कलश और पूजा सामग्री खरीदी जा रही है। 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है।
नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक माता की पूजा की जाएगी। नौ दिनों के व्रत के लिए कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, फल, दूध, मखाना और अन्य सामग्री की खरीदारी की जा रही है।
खरीदारी कर रही महिला कविता ने बताया कि वह नवरात्र से पहले घर और मंदिर की अच्छी तरह सफाई कर रही हैं। इस बार घर के मंदिर के लिए माता की नई मूर्ति और चुनरी खरीदी है। सुनीता ने बताया कि वह नौ दिनों तक फलाहार करेंगी और सुबह-शाम माता की पूजा के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगी। महिला राधा ने बताया कि नवरात्र के दौरान घर में सात्विक भोजन बनाया जाएगा। अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन की भी तैयारी है। महिलाओं का कहना है कि नवरात्र में पूजा के साथ परिवार के सभी सदस्यों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाएगी। दुकानदार रामबीर ने बताया कि मूर्तियों की खरीदारी में तेजी आ गई हैं। दुकान पर 30 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं।