फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rohit and Sher Ali displayed their prowess in a wrestling bout with a prize purse of 30,000.

Shamli News: 30 हजार की कुश्ती में रोहित व शेर अली ने दिखाया दमखम

Tue, 06 Oct 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 06 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rohit and Sher Ali displayed their prowess in a wrestling bout with a prize purse of 30,000.
थानाभवन में आयोजित दंगल में दम दिखाते पहलवान। आयोजक
थानाभवन (शामली)। मेला गुघाल में चल रहे दंगल में सोमवार को पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। सबसे बड़ी कुश्ती दिल्ली के रोहित पहलवान और जलालाबाद के शेर अली पहलवान के बीच हुई। 30 हजार रुपये इनाम की इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने खूब दांवपेच आजमाए। काफी देर तक चले मुकाबले के बाद दोनों को बराबरी पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा जलालाबाद के जाकिर और दिल्ली के इशांत पहलवान के बीच मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। गंगोह के जावेद और दिल्ली के काला पहलवान तथा जसाला के निशांत और दिल्ली के राहुल पहलवान के बीच हुई कुश्तियां भी बराबरी छूटी।
विज्ञापन

दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। पहलवानों के हर दांव पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मेला गुघाल में लगातार हो रहे कुश्ती मुकाबले दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed