फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Parliament faces a serious water pollution

जल प्रदूषण की गंभीरता से संसद रूबरू

Thu, 17 Dec 2015 12:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 17 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना क्षेत्र के सांसद और भाजपा नेता हुकुम सिंह ने संसद में जिले का प्रदूषित जल का मुद्दा उठाया। सांसद ने पूछा क्या तेल विपणन कंपनियों की कीमतों में कमी के कारण घाटे में जा रही है, ऐसा क्यों।
विज्ञापन


भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ. मनोज शर्मा ने बताया नियम 377 में कैराना क्षेत्र के सांसद हुकुम सिंह ने क्षेत्र के प्रदूषित जल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा नदियों के प्रदूषित जल के कारण इंडिया मार्का हैंड पंपों का पानी इतना प्रदूषित हो गया है। इस कारण क्षेत्र के लोग कैंसर, ह्रदय रोग, हैपेटाईटिस और डेंगू  जैसे  रोग की चपेट में आ रहे हैं। बार-बार पत्र लिखने के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने हर गांव में स्वच्छ पानी  आपूर्ति के लिए टंकी बनवाने की मांग उठाई।  सांसद  ने प्रश्न संख्या 2432 के माध्यम पूछा क्या पेट्रोलियम  मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे। क्या तेल विपणन कंपनियां कीमतों में भारी कमी के कारण घाटे में जा रही है, और कुछ परियोजनाओं को बंद कर रही है। पेट्रोलियम उत्पादों के क्रय विक्रय मूल्यों का ब्योरा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रश्न का उत्तर देते पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने  अंतरराष्ट्रीय तेल मूल्य में भारी गिरावट के कारण कंपनियों द्वारा माल संबंधी नुकसान के बारे में बताया।  इस कारण ओएनजीसी का लाभ 2012 -13 में 20926 करोड़ के मुकाबले 2015 -16 में 10302 करोड़ और गेल का लाभ 2012-13 में मे 4022 करोड़ के मुकाबले 2015-16 में 865 करोड़ रुपये रह गया है। उन्होंने बताया घरेलू एलपीजी गैस के एक सिलेंडर की लागत सरकार को 606.85 रुपये पड़ रही है, जो उपभोक्ता को 417.82 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।


 सीएनजी ट्रेन को चलाने की मांग
शामली। भाजपा प्रवक्ता डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कैराना सांसद हुकुम सिंह ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को एक पत्र लिखकर दिल्ली - बड़ौत तक शाम को आने वाली ट्रेन को शामली तक चलाने की मांग की। उन्होंने रेलमंत्री का अवगत कराया दिल्ली से  शामली चलने वाली  सीएनजी ट्रेन पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी है, इस ट्रेन को फिर शामली तक चलाने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता ने बताया सांसद की रिश्तेदार के यहां आयोजित विवाह समारोह में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया सुबह को चलने वाली यह ट्रेन को सर्दी और कोहरे के कारण बंद किया । मौसम साफ होने के बाद फिर दिल्ली से लेकर शामली तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed