फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panchayat ordered the groom to return the goods and apologize

शामली: पंचायत ने दूल्हे को सामान लौटाने और माफी मांगने का सुनाया फरमान

Mon, 20 Feb 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Panchayat ordered the groom to return the goods and apologize
- कार की मांग को लेकर निकाह से पहले गायब हो गया था दूल्हा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। निकाह से पहले दूल्हे के गायब होने के मामले में सोमवार को दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें बिरादरी के साथ राजनीतिक लोगों ने भी हस्तक्षेप किया। दूल्हे पक्ष को सामान लौटाने व माफी मांगने का फरमान सुनाया गया।
कैराना निवासी युवक बिलाल का कांधला बाईपास मार्ग निवासी एक युवती के साथ रिश्ता तय हुआ था। रविवार को बरात आने पर वधू पक्ष ने मेहमानों स्वागत किया। दूल्हे बिलाल ने निकाह से पूर्व दहेज में कार की मांग कर दी और विवाह स्थल से गायब हो गया। इस पर नाराज युवती पक्ष ने बरात को बंधक बनाकर जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन

दो दिनों से दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों के बीच लगातार पंचायत की जा रही है। युवती पक्ष ने बेटी के निकाह में 12 लाख रुपये की रकम खर्च का दावा किया है। पंचायत में फैसले के दौरान दूल्हा पक्ष ने दहेज में दिए फर्नीचर व सोने-चांदी के जेवरात को लौटा दिया। जिसके बाद युवती पक्ष ने बारात की खातिर तव्वजो में 3 लाख रुपये की रकम को लौटाने का सवाल खड़ा कर दिया। घंटों चली पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed