{"_id":"601edb228ebc3e4b6a79ccff","slug":"palika-chief-conducts-survey-in-external-settlements-shamli-news-mrt524086333","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष ने बाहरी बस्तियों में कराया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष ने बाहरी बस्तियों में कराया सर्वे
विज्ञापन
कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद पालिका हददू में शामिल हुई बाहरी बस्ती रहमत नगर में सर्वे
- फोटो : SHAMLI
पालिकाध्यक्ष ने बाहरी बस्तियों में कराया सर्वे
कैराना। नगर पालिका के सीमा विस्तार होने के बाद पालिका ने पालिका हदूद में शामिल हुई बस्तियों में विकास कार्य शुरू करा दिए हैं। शनिवार को पालिका चेयरमैन ने स्टाफ के साथ बाहरी बस्तियों का सर्वे कराने के साथ ही पाइप लाइन व स्ट्रीट लाइटों का कार्य शुरू कराया।
करीब दो माह पहले शासन ने नगर पालिका के सीमा विस्तार को हरी झंडी मिली थी। नगर पालिका की सीमा से बाहर रहने वालों के वोट तो बने थे लेकिन उनको कोई सुविधा नहीं मिल पा रही थी। नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन के प्रयासों के चलते शासन ने पालिका सीमा के विस्तार की पहल कर दी। जिसके चलते शनिवार को पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन, युवा नेता अनम हसन, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपुल जैन, वार्ड सभासद इंतजार व पालिका स्टाफ ने हदूद में शामिल हुई बस्तियों राजनगर, गुलशन नगर, रहमत नगर आदि का सर्वे किया।
इस दौरान बस्तियों में सड़कें बनवाने के लिए पैमाइश कराई गई। साथ ही बस्ती वासियों को हाउस टैक्स जमा कराने को कहा गया। बस्तियों में नलकूप व पाइप लाइन बिछाने के लिए ढाई करोड़ के बजट का प्राविधान किया गया। इसके साथ ही बस्तियों में हर तीसरे बिजली के खंबे पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया।

कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद पालिका हददू में शामिल हुई बाहरी बस्ती गुलशन नगर में सर्?- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन