फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Paddy, pulses and millet seeds will be available at 50 percent subsidy.

Shamli News: 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान, दलहन व मिलेट्स बीज

Wed, 20 May 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 20 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy, pulses and millet seeds will be available at 50 percent subsidy.
शामली। खरीफ 2026-27 सीजन के लिए किसानों को राहत देते हुए कृषि विभाग ने धान, दलहन और मिलेट्स बीज की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। जिले के पंजीकृत किसान अब कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सामान्य एवं निःशुल्क बीज की मिनीकिट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि किसानों को धान, उर्द, मूंग, अरहर, ढैंचा सहित ज्वार, बाजरा, सावा, कोदो और रागी/मडुवा के मिनीकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि धान बीज 438.50 क्विंटल, उर्द 333 क्विंटल, ढैंचा 56, मूंग 12 तथा अरहर 3 क्विंटल बीज उपलब्ध है। इसके अलावा ज्वार, बाजरा, सावा, कोदो और मडुवा की मिनी किट भी किसानों को वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

किसान विभागीय वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। बुकिंग की प्रक्रिया 19 मई से पुनः शुरू कर दी गई है। किसान स्वयं या जन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed