फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Paddy being sold in Haryana, procurement centers of the district heard

हरियाणा में बेचा जा रहा धान, जिले के खरीद केंद्र सूने

Sat, 15 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Paddy being sold in Haryana, procurement centers of the district heard
थानाभवन में सूना पड़ा धान क्रय केंद्र। - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश सरकार की नई धान क्रय नीति को कैबिनेट में मंजूरी देने के बाद भी पश्चिमी यूपी के किसानों का रुझान हरियाणा की मंडियों के प्रति कम नहीं हो रहा है। फसल पकने, कटाई और थ्रेसिंग के बाद भी किसान धान लेकर जिले के खरीद केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में जिले के सात खरीद केंद्रों पर एक भी दाना धान का नहीं खरीदा गया है।
विज्ञापन

सरकार ने सामान्य धान का खरीद मूल्य 2040 रुपये और ग्रेड-वन धान का दाम 2060 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। जिले में एक अक्तूूबर से धान के सात खरीद केंद्र संचालित हो चुके हैं। पउप्र के किसान धान की अगैती फसल पकने पर कटाई और थ्रेसिंग के बाद हरियाणा की करनाल, पानीपत, सिंभालका, घरोंडा, यमुना नगर की मंडियों में बेचने जा रहे हैं लेकिन जिले के खरीद केंद्र किसानों के नहीं आने से सूने हैं।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि अभी शासन से धान खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। मुजफ्फरनगर जिले की मंडी में 3 हजार से 3700 रुपये प्रति क्विंटल धान बिक रहा है। जिले के खरीद केंद्रों में मोटा धान नहीं आ रहा है। फसल में नमी होने के चलते भी किसान धान नहीं बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बारिश से हुई धान की कटाई, थ्रेसिंग प्रभावित
झिंझाना/कांधला। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में बरसात से धान की कटाई और थ्रेसिंग प्रभावित हुई है। झिंझाना कस्बे में ऊन रोड पर धान क्रय केंद्र पर भी धान का एक भी दाना नहीं खरीदा गया है। क्रय केंद्र पर धान खरीद के लिए बोरे, पंखा, कांटा, बाट मापक, नमी मापक आदि सभी उपलब्ध हैं। केंद्र प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि धान खरीदने का कोई लक्ष्य नहीं मिला है। कांधला में धान खरीद केंद्र गंगेरू में बना है। केंद्र प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह से केंद्र पर कोई खरीद नहीं हुई है।
-------
धान खरीद का लक्ष्य नहीं मिला
थानाभवन। नवीन मंडी में धान क्रय केंद्र खुल तो गया है, लेकिन 14 दिन बाद भी धान की खरीद नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी अमित यादव ने बताया कि धान की फसल में नमी होने से किसान क्रय केंद्र पर लेकर नहीं आ रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद धान की नमी खत्म होते ही क्रय केंद्र पर धान की आमद बढ़ेगी।
-----
महावतपुर में नहीं हुई धान खरीद
बाबरी। महावतपुर गांव में एक अक्तूबर से धान खरीद केंद्र का संचालन शुरू किया गया है। केंद्र प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अभी तक कोई भी किसान धान लेकर केंद्र पर नहीं आया है।
- जिले के खरीद केंद्रों के नाम-
-कैराना, झिंझाना, थानाभवन, कांधला, इस्सोपुर खुरगान, ऊन, महावतपुर
-------
करनाल में मोटे धान के दाम ज्यादा
- प्रदेश में मोटे धान का दाम 2040 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि हरियाणा में मोटा धान 2100-2400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। करनाल मंडी में मोटे धान की प्रजाति पीआर 14 के दाम 2400 रुपये प्रति क्विंटल और पीआर 21 और 13 प्रजाति 2100 रुपये क्विंटल है। बासमती धान 1509 का भाव 3300 रुपये क्विंटल है। करनाल मंडी के आढ़ती बलजीत सिह काल्यान ने बताया कि पउप्र के शामली, सहारनपुर जिले से ज्यादातर धान करनाल मंडी में आ रहा है।

----
मंडी बन जाए तो हरियाणा नहीं जाएंगे किसान
झिंझाना क्षेत्र के डोकपुरा गांव निवासी हरविंद्र सिंह का कहना है कि 40 साल से हरियाणा में धान लेकर जाते हैं। मंडी आढ़तियों से किसान एडवांस धनराशि ले आते हैं। इसलिए हरियाणा धान बिक्री के लिए ले जाते हैं। यमुना किनारे मंडी बनवा दो तो हरियाणा धान और गेहूं लेकर नहीं जाएंगे।

शामली की नवीन मंडी में स्थित धान क्रय केंद्र।

शामली की नवीन मंडी में स्थित धान क्रय केंद्र।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में स्थित धान क्रय केंद्र।

झिंझाना में स्थित धान क्रय केंद्र।- फोटो : SHAMLI

कांधला में सूना पड़ा धान क्रय केंद्र।

कांधला में सूना पड़ा धान क्रय केंद्र।- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र महावतपुर में धान खरीद केंद्र पर मौजूद कर्मचारी।

बाबरी क्षेत्र महावतपुर में धान खरीद केंद्र पर मौजूद कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

करनाल मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉलियों में धान लेकर जाते गांव डोकपुरा के किसान।

करनाल मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉलियों में धान लेकर जाते गांव डोकपुरा के किसान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed