{"_id":"5d0a713e8ebc3e5a265b2bef","slug":"pachimi-vikshom-ka-asar-katm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, बढ़ने लगा दिन का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, बढ़ने लगा दिन का तापमान
Wed, 19 Jun 2019 11:00 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। जिस कारण दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
पिछले कुछ दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के बाद लगातार दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से मौसम बदलता रहा। बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से लोगों को गरमी से काफी राहत मिली। मगर अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन धूप निकलने और आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पूरे दिन उमस भरी गर्मी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। उधर, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले छह दिनों में दिन का तापमान 40-41 डिग्री तापमान की संभावना है।
पल पल बदल रहे तापमान का ब्योरा
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान
15 जून 44 31
16 जून 39 29
17 जून 38 27
18 जून 35 25
19 जून 37 27