{"_id":"afc7b029b107d70e76d49ded5ec29a20","slug":"over-the-years-people-in-the-flats-will-be-frozen-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैटों में वर्षों से जमे लोग होंगे बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैटों में वर्षों से जमे लोग होंगे बाहर
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगरपालिका और अन्य सरकारी कर्मचारियों के रहने की समस्या को देखते हुए पालिका के फ्लैटों में वर्षों से जमे लोगों को बाहर किया जाएगा। इनके खिलाफ पालिका बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। डीएम के आदेश पर पालिका प्रशासन ने ऐसे लोगों को अंतिम नोटिस भेजे हैं।
नगरपालिका के शहर में 96 फ्लैट बने हुए हैं। जिन्हें पालिका के कर्मचारियों को आवंटित किया गया था। यह पालिका कर्मी रिटायर हो चुके हैं। इसके बावजूद भी फ्लैट खाली नहीं किए गए हैं। इनमें से 18 फ्लैटों में प्राइवेट लोग रह रहे हैं, जबकि पांच पर कोर्ट में विवाद चल रहा है। इसके अलावा अन्य शेष फ्लैटों में पालिका के ही रिटायर कर्मचारी रह रहे हैं।
पिछले दिनों डीएम के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों के रहने की समस्या सामने आई थी। इस कारण डीएम ने पालिका के फ्लैटों की स्थिति जानी, तो यह मामला सामने आया। डीएम ने इन फ्लैटों को खाली कराने के निर्देश दिए थे। पालिका की ओर से इन लोगों को नोटिस भेजे गए, लेकिन किसी ने भी फ्लैट खाली नहीं किए।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम ने दोबारा फ्लैटों को खाली कराने के लिए एसडीएम व सीओ को साथ लेकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। ईओ अमिता वरुण ने बताया कि इन फ्लैटों को खाली कराने के लिए पालिका के अधिवक्ताओं से लीगल नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। इन फ्लैटों को जल्द ही खाली कराया जाएगा।