फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Over 405 quintals of government food grains missing, FIR lodged against vendor

Shamli News: 405 क्विंटल से अधिक सरकारी खाद्यान्न गायब, विक्रेता पर प्राथमिकी

Sat, 22 Aug 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 22 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Over 405 quintals of government food grains missing, FIR lodged against vendor
बाबरी में स्टॉक की जांच करते पूर्ति निरीक्षक। पूर्ति विभाग
बाबरी। बाबरी में सरकारी राशन की दुकान की जांच में खाद्यान्न का स्टॉक गायब मिला है। विभागीय अभिलेखों में दर्ज 405.81 क्विंटल स्टॉक की जगह 50 किलो गेहूं का एक बोरा मिला। जांच में अनियमितता सामने आने पर पूर्ति विभाग ने उचित दर दुकान को निलंबित कर दिया। साथ ही विक्रेता के खिलाफ थाना बाबरी में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थानाभवन ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक मोहित कुमार ने बाबरी स्थित संतोष कुमारी की सरकारी राशन की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान ई-पॉस मशीन, विभागीय पोर्टल और दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया गया। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार दुकान पर 243.62 क्विंटल गेहूं और 162.19 क्विंटल चावल, यानी कुल 405.81 क्विंटल खाद्यान्न उपलब्ध होना चाहिए था।
विज्ञापन

विक्रेता संतोष कुमारी की मौजूदगी में स्टॉक का सत्यापन किया गया तो मौके पर केवल 50 किलो खाद्यान्न का एक जूट का बोरा मिला। अनियमितता सामने आने के बाद पूर्ति विभाग ने उचित दर दुकान को तत्काल निलंबित कर दिया। राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए दुकान को गांव की ही ममतेश की उचित दर दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक मोहित कुमार ने संतोष कुमारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1995 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed