फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outrage among traders over Manish Gupta murder case

मनीष गुप्ता हत्याकांड को लेकर व्यापारियों में आक्रोश

Sat, 02 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Outrage among traders over Manish Gupta murder case
मनीष गुप्ता हत्याकांड को लेकर व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन

शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर हुई बैठक में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की चेकिंग करने की आड़ में निर्मम पिटाई से हुई हत्या पर रोष जताया। घटना की न्यायिक जांच की मांग की।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता और प्रदेश के व्यापारियों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के पुलिस के अत्याचार बंद हों। पुलिस व्यापारियों का सम्मान करना सीखे। व्यापारियों ने मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता को न्याय दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। नहीं तो व्यापारी प्रदेश भर में आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, आशुपुरी, शिवांक गर्ग, पवन गोयल, राजेश जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed