फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Out of 112 complaints, 12 were resolved on the Sampoorna Samadhan Diwas

Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में 112 शिकायतों में 12 का हुआ निस्तारण

Tue, 10 Jun 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Out of 112 complaints, 12 were resolved on the Sampoorna Samadhan Diwas
शामली कलक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में ​​शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी । संवाद
शामली। जिले की कैराना, शामली, ऊन तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की 112 शिकायतोंं में से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। डीएम अरविंद कुमार चौहान व एसपी रामसेवक गौतम ने कैराना तहसील में फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। उन्होंने शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कैराना तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। समयावधि में फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण किया जाए। इस मौके पर 39 शिक़ायती पत्राें में छह शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। एसपी रामसेवक गौतम, एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, डीडीओ सत्यराम यादव, डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रेमचंद समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शामली तहसील सभागार में सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 42 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रियंका जायसवाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एडीएम के समक्ष 31 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed