फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Organizational strength is the BJP's major asset: Ojha

संगठन की मजबूती भाजपा की बड़ी ताकत : ओझा

Mon, 12 Oct 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Organizational strength is the BJP's major asset: Ojha
शामली में पार्टी कार्यालय पर बैठक में बोलते भाजपा के सह प्रभारी अनंत कुमार ओझा। स्रोत पार्टी
शामली। भाजपा कार्यालय पर रविवार को संगठनात्मक बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी अनंत कुमार ओझा ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आगामी एमएलसी स्नातक-शिक्षक चुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

अनंत कुमार ओझा ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। चुनावी सफलता के लिए आपसी समन्वय, अनुशासन और नियमित जनसंपर्क जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का अध्ययन करने, पात्र मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने और उनकी समस्याओं व सुझावों को समझने पर जोर दिया। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच लगातार बने रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला प्रभारी राजा वर्मा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, अरविंद संगल, राजेश मलिक, रूबी चौधरी, अनिल चौहान मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने की और संचालन जिला महामंत्री मानस संगल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed