फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Koffee with Karan The Trap Sacrifice Indian Idol Legends Return Movies And Series To Release On OTT This Week

ओटीटी रिलीज: मनोरंजन के शौकीनों के लिए खास रहेगा यह सप्ताह; दस्तक देंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

Mon, 12 Oct 2026 07:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Oct 2026 07:30 AM IST
सार

OTT Release This Week: इस वीक ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की भरपूर खुराक मिलने वाली है। इस बार कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी? जानिए

विज्ञापन
Koffee with Karan The Trap Sacrifice Indian Idol Legends Return Movies And Series To Release On OTT This Week
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। जानते हैं इस बार पिटारे में क्या-क्या शामिल है?

विज्ञापन
Trending Videos

Koffee with Karan The Trap Sacrifice Indian Idol Legends Return Movies And Series To Release On OTT This Week
द ट्रैप - फोटो : सोशल मीडिया

द ट्रैप
यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। छह एपिसोड की लिमिटेड सीरीज 13 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह सीरीज लेखिका मेलानी राबे के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित है। लेखिका अपनी बहन की हत्या के बाद पिछले 10 वर्षों से घर से बाहर नहीं निकली है। एक दिन उसे टीवी पर एक ऐसा शख्स दिखाई देता है, जिसे देखकर उसे लगता है कि वही उसकी बहन का हत्यारा है। वह सच्चाई सामने लाने के लिए एक जोखिम भरी योजना बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Koffee with Karan The Trap Sacrifice Indian Idol Legends Return Movies And Series To Release On OTT This Week
कॉफी विद करण सीजन 9 - फोटो : सोशल मीडिया

कॉफी विद करण सीजन 9
निर्माता-निर्देशक का चर्चित शो 'कॉफी विद करण' का नौवां सीजन इस वीक रिलीज होगा। यह सीजन आखिरी भी है। यह सेलिब्रिटी टॉक शो है। इसमें करण जौहर इंडस्ट्री के सितारों के साथ दिलचस्प बातें करते हैं और कई अनसुने किस्से बाहर आते हैं। 14 अक्तूबर से 'कॉफी विद करण सीजन 9'  को दर्शक जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।  

विज्ञापन

Koffee with Karan The Trap Sacrifice Indian Idol Legends Return Movies And Series To Release On OTT This Week
विजन क्वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विजन क्वेस्ट
यह मार्वल की सुपरहीरो एक्शन सीरीज है।  दर्शक इसे 14 अक्तूबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। हालांकि, स्पष्ट कर दें कि 14 अक्तूबर को इसका पहला और दूसरा एपिसोड स्ट्रीम होगा। यह सीरीज हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी।

Koffee with Karan The Trap Sacrifice Indian Idol Legends Return Movies And Series To Release On OTT This Week
सैक्रिफाइस - फोटो : सोशल मीडिया

सैक्रिफाइस
यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें क्रिस इवांस, अन्या टेलर-जॉय और सलमा हायेक अहम भूमिकाओं में हैं। इसे 16 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। 

Koffee with Karan The Trap Sacrifice Indian Idol Legends Return Movies And Series To Release On OTT This Week
इंडियन आइडियल लीजेंड्स रिटर्न - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन आइडियल लीजेंड्स रिटर्न
चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो के पिछले सीजन के मशहूर सिंगर्स इसमें नजर आएंगे जो सिंगिंग मुकाबले में हिस्सा लेंगे। इस शो के जज होंगे हिमेश रेशमिया। वहीं, अभिजीत सावंत, सलमान अली समेत कई पूर्व प्रतियोगी इस शो में नजर आएंगे। इसका प्रीमियर एपिसोड 17 अक्तूबर को आएगा। वहीं, हर शनिवार और रविवार को रात आठ बजे यह शो प्रसारित होगा। इसे सोनी पर देख सकेंगे।

Koffee with Karan The Trap Sacrifice Indian Idol Legends Return Movies And Series To Release On OTT This Week
लव इन डिस्गाइज - फोटो : सोशल मीडिया

लव इन डिस्गाइज
अगर के-ड्रामा में दिलचस्पी है तो इसे देख सकते हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है। इम सिवान, सियोल इन आह, किम जंग ह्यून और येनवू अभिनीत 'लव इन डिस्गाइज' 19 अक्तूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed