फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Organization is the basis of supreme power in society

समाज में संगठन ही सर्वोच्च शक्ति का आधार

Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Organization is the basis of supreme power in society
शामली। कुड़ाना गांव में रविवार को में रणपाल कश्यप के संयोजन में भारतीय कश्यप जन चेतना मंच के तत्वावधान में समाज के लोगों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में राजपाल कश्यप भौरा कलां ने कहा कि समाज में संगठन ही सर्वोच्च शक्ति का आधार है। संगठन से ही समाज में परिवर्तन संभव हो सकता है। मास्टर नीटू कुमार कश्यप भनेड़ा ने कहा कि युवा यदि अपने आपको प्रतिस्पर्धा से जोड़कर तकनीकी शिक्षा प्राप्त करेगा, तो उसकी राष्ट्रीय स्तर पर मांग बढ़ेगी और समाज का समेकित विकास होगा। बैठक में चंद्रपाल कश्यप कुड़ाना, रजत कश्यप भनेड़ा, प्रवीण कुमार कश्यप कुड़ाना, मोनू कश्यप ने भी विचार रखे। सितंबर माह में जिला स्तर पर महर्षि कालू बाबा की जयंती व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता चौधरी रामभज कश्यप कुड़ाना और संचालन मोनू कश्यप ने किया। सुधीर कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, तीर्थ पाल कश्यप, मांगेराम कश्यप, ब्रह्मपाल कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed