फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Operation of all trains is not possible due to Corona: DRM

कोरोना के कारण सभी ट्रेनों का संचालन संभव नहीं : डीआरएम

Sun, 29 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Operation of all trains is not possible due to Corona: DRM
शामली रेलवे स्टेशन पर डीआरएम से वार्ता करते व्यपारी नेता अनुज बंसल - फोटो : SHAMLI
कोरोना के कारण सभी ट्रेनों का संचालन संभव नहीं : डीआरएम
विज्ञापन

शामली। दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग ने कहा कि साल के आखिर तक शामली से टपरी तक विद्युतीकरण कार्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा पूरी तरह अभी टला नही हैं। इस वजह से सभी ट्रेनों का संचालन संभव नही पा रहा है। रेलवे बोर्ड ट्रेनों का संचालन करता है। सवारियों की आवश्यकता के अनुरूप ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
शनिवार को दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग रेलवे के अफसरों के साथ दिल्ली से सुबह 9.30 बजे स्पेशल ट्रेन से मेरठ- मुजफफरनगर, देवबंद और टपरी होते हुए शामली रेलवे स्टेशन पर शाम 4.30 बजे पहुंचे। उन्होंने शामली रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक कक्ष, ट्रेन कंट्रोल रूम, यातायात निरीक्षक, बुकिंग कार्यालय, रेलवे अस्पताल, रेलवे आरक्षण केंद्र, रेलवे चालकों के रेस्ट रूम, रेलवे पार्कों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग ने कहा कि साल के आखिर तक शामली से टपरी तक विद्युतीकरण कार्य पूरा होगा। उधर, डीआरएम ने कहा कि दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग के दोहरीकरण के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। यह कार्य दूसरे रेलवे मंडल को दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा पूरी तरह अभी टला नही हैं, जिससे संपूर्ण ट्रेनों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। रेलवे के अंडरपास में बारिश का पानी भरने के सवाल के जवाब में कहा कि अंडरपासों पर टीन शेड बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे के अंडरपास में भरा पानी पंप के माध्यम से निकालने की व्यवस्था के लिए सहायक मंडल अभियंता को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक मंडल अभियंता एसके त्यागी, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान, शामली रेलवे के स्टेशन अधीक्षक इकराम अली मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के डीआरएम डिपी गर्ग स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम को ज्ञापन सौंपा
शामली। अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने शामली रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग को एक ज्ञापन देकर दिल्ली- शामली, सहारनपुुर रेलवे मार्ग की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने अवगत कराया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर दोहरीकरण 2016 में रेलवे बजट में पारित हुआ था। रेलवे बजट में 1500 करोड़ रुपये के साथ दोहरीकरण कराने के लिए पास हुआ था। रेलवे की पिंक बुक में मात्र एक हजार रुपये बजट दिया गया। उसके बाद दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग का दोहरीकरण ठंडे बस्ते में अटका हुआ है। बंसल ने गुरुद्वारा फाटक पर स्माल अंडरपास के लिए फंड जारी करने, 24 रेलगाड़ियों के संचालन होने के बावजूद नियमित चेकिग के लिए टीटी न होने, देहरादून व चंडीगढ शताब्दी शामली होकर चलाए जाने, शामली में स्टापेज दिए जाने की मांग की है।

शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम डिम्पी गर्ग

शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम डिम्पी गर्ग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed