फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Opened account, deposited a nomination papers

खुल गया खाता, एक नामांकन पत्र जमा

Tue, 07 Aug 2018 12:27 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 07 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Opened account, deposited a nomination papers
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10 के लिए अब तक 14 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। जिनमें से सोमवार को पहला नामांकन पत्र जमा कराया गया। नामांकन प्रक्रिया आठ तक चलेगी।  जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 10 के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त नौ पदों को मिलाकर 12 पदों के लिए उपचुनाव होना है।
विज्ञापन


आठ अगस्त तक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। इसके बाद 17 अगस्त को मतदान होगा और फिर 20 अगस्त को मतगणना कराई जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान शनिवार तक जिला पंचायत के नौ नामांकन पत्र खरीदे गए थे, जबकि सोमवार को पांच नामांकन पत्र और खरीदे गए। इनमें वरिसा पत्नी इनाम भूरा, मलिका पत्नी अब्बास निवासी भूरा (दो सैट), इकरा चौधरी पुत्री मुनव्वर हसन निवासी कैराना नूरजहां पत्नी मोहम्मद सलीम निवासी इस्सोपुर खुरगान ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार दोपहर गांव गंदराऊ निवासी परवीन पत्नी डॉ. अनीस ने शामली कलक्ट्रेट में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुमार भारती के समक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा कराया। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रशांत कुमार भारती ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10 के लिए अब तक 14 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। उनमें से दो प्रत्याशियों ने दो दो सेट खरीदे हैं। अभी तक एक ही नामांकन पत्र जमा हुआ है। रिटर्निंग ऑफिसर अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख आठ अगस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed