{"_id":"573caf784f1c1bd51aac7227","slug":"open-toilet-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंखुले में शौच से मुक्त हुआ पंजोखरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंखुले में शौच से मुक्त हुआ पंजोखरा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 18 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पंजोखरा में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को सम्मानित करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के डीएम सुजीत कुमार ने गांव पंजोखरा में खुले में शौचमुक्त होने पर ग्राम प्रधान और निगरानी समिति के सदस्यों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ग्रामीण समझ गए हैं कि खुले में शौच जाने की आदत छोड़ने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है और हम सभी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे।
बुधवार को कांधला ब्लाक के गांव पंजोखरा में खुले शौच से मुक्त होने पर गांव में गौरव यात्रा निकालने के बाद प्राइमरी पाठशाला में डीएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और ग्रामीणों से कहा कि शौचालय उपरांत हाथ धोएं और स्वच्छ पानी से स्नान आदि कर अपने शरीर को साफ सुथरा रखें, जिससे हम सभी स्वस्थ होंगे। गांव में सबमर्सिबल द्वारा पानी के अत्यधिक दोहन पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में पानी का संकट बनता जा रहा है। इसलिए अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी उपयोग में लाएं। उन्होंने गांव की सफाई हेतु नालियों के निर्माण तथा तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु विकास खंड अधिकारी को निर्देश दिए।
सीडीओ वीकेे सिंह ने कहा कि खुले शौच से मुक्त होने के लिए गांवों में अभियान चल रहा है। पंजोखरा के साथ ही गांव लोहरीपुर के प्रधान ने भी प्रभावित होकर अपने गांव को खुले में शौच मुक्त करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों से कहा कि भविष्य में ध्यान रखें की खुले में कोई भी व्यक्ति शौच न जाए। इस अवसर पर उप निदेशक पंचायत एके सिंह, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, एसडीएम श्याम अवध चौहान, जिला समन्वयक प्रीति काला, ग्राम प्रधान जसबीर सिंह, ग्राम प्रधान मीमला, अनिल दीवानजी, लोहरीपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमील हसन, निगरानी समिति के सदस्य दीपक कुमार, विकास कुमार, विकास, इंद्रपाल, वीर सिंह, रवि कुमार, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, अमन आदि रहे।