फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   OPD closed in CHC, fever patients received treatment in flu corner

सीएचसी में ओपीडी रही बंद, फ्लू कार्नर में बुखार के मरीजों को हुआ उपचार

Sat, 21 Mar 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
OPD closed in CHC, fever patients received treatment in flu corner
शामली सरकारी अस्पताल में जांच करवाते मरीज - फोटो : SHAMLI
सीएचसी में ओपीडी रही बंद, फ्लू कार्नर में बुखार के मरीजों को हुआ उपचार
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में एक अप्रैल तक ओपीडी बंद कर दी गई। ओपीडी में अब मरीजों की जांच एवं उपचार नहीं दिया जाएगा। अस्पताल में इमरजेंसी के अलावा बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। सामान्य मरीजों को घर ही रहने को कहा गया है और बहुत जरूरी होने पर ही अस्पताल आने को कहा गया।

शासन के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद करने के आदेश के बाद शनिवार को जिले के अस्पतालों में ओपीडी बंद रही। ओपीडी बंद रहने से अस्पताल सूने पड़े रहे। ओपीडी बंद रहने की जानकारी के अभाव में मरीज अस्पताल पहुंचे। उनमें से जो जरूरी मरीज थे, उनका इमरजेंसी में उपचार दिया गया जबकि सामान्य मरीजों को समझाकर वापस भेजा गया। ओपीडी बंद रहने से कुछ मरीज बिना उपचार कराए ही वापस लौटने को मजबूर हुए। अस्पताल में फ्लू कार्नर में बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों को उपचार दिया गया। फ्लू कार्नर में बुखार के करीब 45 मरीजों का उपचार किया गया। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि शासन के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में एक अप्रैल तक ओपीडी बंद कर दी गई है। पहले दिन जानकारी न होने पर जो मरीज सीएचसी पहुंचे है, उनका इमरजेंसी में उपचार किया गया। मरीजों को समझाया गया है कि जरूरी होने पर ही अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही अस्पताल में बुखार, खांसी और जुुकाम के मरीजों का फ्लू कार्नर में उपचार किया गया है।

शामली सरकारी अस्पताल में चिकित्साअधिक्षक से शिकायत करते मरीज

शामली सरकारी अस्पताल में चिकित्साअधिक्षक से शिकायत करते मरीज- फोटो : SHAMLI

शामली में ओपीडी बंद होने पर सुनसान पडा सरकारी अस्पताल

शामली में ओपीडी बंद होने पर सुनसान पडा सरकारी अस्पताल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed