फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Oon became winner in cricket competition

क्रिकेट प्रतियोगिता में ऊन बनी विजेता

Sun, 09 Oct 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Oon became winner in cricket competition
शामली आरके इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता खेलते खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
क्रिकेट प्रतियोगिता में ऊन बनी विजेता
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में अंडर 14 वर्ग के छात्रों की जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में ऊन तहसील ने प्रथम स्थान और शामली तहसील ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

प्रतियोगिता में शामली, ऊन और कैराना तहसील की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साह के साथ दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में खेल प्रशिक्षक योगेंद्र मलिक, विरेंद्र मलिक, डॉ. अमरपाल, बिट्टू कुमार व फूल कुमार आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ऊन तहसील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शामली तहसील ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम अब मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता शामली में आरके इंटर कॉलेज में होगी, जिसकी अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र कुमार, नवाब सिंह मलिक, अनिल शर्मा, नीरज बेनीवाल, रविंद्र कुमार और दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली आरके इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता खेलते खिलाड़ी।

शामली आरके इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता खेलते खिलाड़ी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed