{"_id":"65c9094f2790a8cabc008766","slug":"only-son-dies-after-being-crushed-by-bus-shamli-news-c-30-1-smrt1014-118101-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बस से कुचलकर इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बस से कुचलकर इकलौते बेटे की मौत
Sun, 11 Feb 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
विजय का फाइल फोटो। श्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। बड़गांव-सहारनपुर मार्ग पर गांव चंदपुर सहजी के बीच रविवार सुबह बस से कुचलकर परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी सकुशल बच गए। हादसे से गुस्साएं ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घटनास्थल सहित बड़गांव में भी सड़क जाम कर दी। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद एसपी देहात और एसडीएम रामपुर मनिहारान के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला गया।
गांव टपरी निवासी विजय (18) पुत्र लील्ला उर्फ कुलदीप सिंह अपने साथी राहुल के साथ हरियाणा निवासी रिश्तेदार प्रवीण को बाइक से बड़गांव छोड़ने जा रहे थे। सुबह नौ बजे चंदपुर और सहजी गांव के बीच मोड़ पर सामने की ओर से आ रही प्राइवेट यात्री बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों नीचे गिर पड़े और विजय का सिर बस के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक एवं बीच में बैठे रिश्तेदार को खरोंच तक नहीं लगी। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को मौके से शव को नहीं उठाने दिया तथा बस में तोड़फोड़ करते हुए चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। कुछ ग्रामीणों ने बड़गांव में भी महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया।
करीब साढ़े ग्यारह बजे ढाई घंटे के बाद एसड़ीएम रामपुर मनिहारन मानवेन्द्र सिंह, एसपी देहात सागर जैन एवं सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया ने उचित कार्रवाई और आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बस को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कक्षा 12 का छात्र था विजय
बड़गांव। विजय जनता इंटर कालेज अंबेहटा चांद में कक्षा 12 का छात्र था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत से पिता लिल्ला उर्फ कुलदीप, मां सुमन और छोटी बहन रितिका गहरे सदमे में हैं। जिसने भी हादसे के बारे में सुना वह लिल्ला के घर की तरफ दौड़ पड़ा। गांव के ज्यादातर घरों में चूल्हा तक नहीं जला।