फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Online summer camp started with Kavita reading

कविता वाचन के साथ शुरू हुआ ऑनलाइन समर कैंप

Mon, 15 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Online summer camp started with Kavita reading
शामली। लॉकडाउन के कारण इस बार कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन में समर कैंप ऑनलाइन आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ कविता वाचन के साथ हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि समर कैंप 30 जून तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन बच्चों को अलग-अलग गतिविधियां गायन, नृत्य, कविता वाचन, लेखन, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, पौधारोपण, योगा, वर्ग पहेली आदि कराई जाएगी। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती है। समर कैंप के पहले दिन डिजिटल तरीके से मां सरस्वती के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद कविता वाचन की गतिविधि हुई। कविता वाचन में कक्षा-6 से तनिश, मुस्कान, आयन, कक्षा-7 से समीर ,एहसान, साधना, करीना, महविश, सायमा और कक्षा आठ से साइन, अमन आदि बच्चों ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। समर कैंप के अंतिम दिन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ई सर्टिफिकेट द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed