फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Online employment fair organized on 26th

26 को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Online employment fair organized on 26th
शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 26 मई को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 28 मई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लिसाढ़ में ऑफलाइन रोजगार मेला होगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में कई कंपनियां करीब 500-700 एडवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एचआर एक्जीक्यूटिव, एरिया सेल्स मैनेजर, फील्ड कोर्डिनेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि पदों पर टेक्निकल व नॉन टेक्निकल अभ्यर्थियों के चयन के लिए टेलीफोनिक और ऑनलाइन साक्षात्कार करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सेवायोजन की आईडी और पासवर्ड से लॉग इन कर रोजगार मेले जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेले के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई आदि उर्त्तीण है। आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है। ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए 25 मई की शाम तक सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन रोजगार मेले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सम्मलित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed