{"_id":"5f8de0138ebc3e9beb5940e7","slug":"online-booking-will-have-to-be-done-for-number-plate-shamli-news-mrt5070117163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर प्लेट के लिए करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर प्लेट के लिए करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शासन के निर्देश पर पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न होने पर एआरटीओ कार्यालय में कार्यों पर रोक लगा दी गई है। जिले में यह प्लेट तैयार न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस प्लेट को लगवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी।
शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल जनपद में जिन पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, उस वाहन से संबंधित सभी तरह के कार्यों पर सोमवार से रोक लगा दी है। पुराने वाहनों से संबंधित कार्य कराने एआरटीओ कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को नई नंबर प्लेट न होने पर वापस भेज दिया गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जिले में अभी तक हाई सिक्योरिटी प्लेट तैयार नहीं होती। कंपनियों के डीलर मुजफ्फरनगर, मेरठ व दिल्ली आदि से प्लेट मंगाकर वाहनों पर लगाते हैं। इसमें 10 से 15 दिन का इंतजार करना पड़ता है। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि डीलर के माध्यम से या स्वयं विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कराकर यह प्लेट लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
प्लेट लगवाने में खर्च होंगे 500 से 600 रुपये
शामली। हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाने के लिए वाहन चालकों को डीलरों के यहां 500 से 600 रुपये तक का खर्चा बताया जा रहा है। शहर में एक ऑटो एजेंसी पर नसीम ने बताया कि प्लेट को मुजफ्फरनगर में तैयार कराया जा रहा है। करीब 360 रुपये प्लेट की फीस है। 100 रुपये वाहन पर लगाने का खर्च आता है। इस तरह से करीब 500 रुपये का खर्च आएगा। बुकिंग के बाद कम से कम एक सप्ताह का समय लगता है। कैराना रोड स्थित एजेंसी पर कर्मचारी शिवम ने बताया कि पुराने वाहनों की नंबर प्लेट के लिए दीपावली के बाद बुकिंग करेंगे। इस पर करीब 600 रुपये का खर्च आएगा।