{"_id":"62b75443552ed929c9364002","slug":"one-year-exemption-for-polythene-use-shamli-news-mrt594413356","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल यूज पॉलीथिन पर एक साल तक प्रतिबंध न लगाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल यूज पॉलीथिन पर एक साल तक प्रतिबंध न लगाया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों की ओर से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को भेजा गया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष व कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र भेजा। इसमें सिंगल यूज पॉलिथीन पर एक जुलाई से पूर्ण प्रतिबंध न लगाने की मांग की।
सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर व्यापारियों की सभा में घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि सिंगल यूज पॉलिथीन बैग का अभी विकल्प नहीं है। एक वर्ष में इसका कोई न कोई विकल्प ढूंढ लिया जाएगा। लाखों कर्मचारी व्यापारी व उद्योगपति इस दिशा में कार्यरत हैं। इस पर एक जुलाई से प्रतिबंध लागू होने से लाखों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए सरकार से इस निर्णय को एक वर्ष के लिए स्थगित करने की माग की। इस दौरान सभी उद्योगपति व कर्मचारी दूसरा प्रॉडक्ट ढूंढकर उद्योग चला पाएंगे।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को भेजे पत्र में कहा कि सिंगल यूज पॉलिथीन कैरी बैग निर्माण तक इसकी खरीद-बिक्री तथा इस्तेमाल की छूट दी जाए। पूरे देश में सिंगल यूज पॉलीथिन कैरी बैग पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध को एक वर्ष के लिए स्थगित कर प्रदेश के व्यापारियों को राहत दी जाए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, राजेश सिंघल, राजेश जैन, शिवांक गर्ग, वैभव गोयल, आशु पुरी आदि मौजूद रहे।