फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One passenger train operating in each section soon

सभी खंड में एक-एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन शीघ्र

Mon, 08 Feb 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
One passenger train operating in each section soon
शामली। रेलवे बोर्ड जल्द ही प्रत्येक खंड में एक-एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन करेगा। दिल्ली रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-शामली, सहारनपुर समेत उत्तर रेलवे के सभी मंडलों से फरवरी के प्रथम सप्ताह में एक-एक पैसेंजर ट्रेन के संचालन के लिए प्लान मांगा था। सभी मंडलों से प्लान आने के बाद रेलवे बोर्ड ट्रेेनों के संचालन की तिथि घोषित करेगा।
विज्ञापन

बीती 20 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद दिल्ली-शामली, सहारनपुर खंड समेत देश भर में सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। लॉकडाउन तथा इसके खत्म होने के बाद केंद्र सरकार ने इक्का-दुक्का स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी। जिसमें दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे खंड में मात्र उदयपुर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अनुमति सशर्त दी थी। जिसमें कहा था कि उदयपुुर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में आरक्षित यात्री सफर कर सकेंगे। स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के डिब्बे खत्म कर दिए थे। केंद्रीय रेलवे बोर्ड दिल्ली की ओर से भविष्य में एक-एक पैसेंजर ट्रेन के संचालन के लिए प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे के सभी मंडलों को एक-एक पैसेंजर ट्रेेन संचालन के लिए प्लान भेजकर रिपोर्ट मांगी है। रेलवे के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड का एक-एक पैसेंजर ट्रेन के संचालन का प्लान चार-पांच फरवरी को प्राप्त हो गया। उनका कहना है कि रेलवे खंड में एक-एक पैसेंजर ट्रेन संचालन की तिथि कब तक घोषित करेगा। उत्तर रेलवे नई दिल्ली के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक दिल्ली मंडल में एक-एक पैसेंजर ट्रेन संचालन के प्लान की जानकारी मिली है। केंद्रीय रेलवे बोर्ड द्वारा पैसेंजर ट्रेन संचालन की तिथि शीघ्र तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed