फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One lakh cheated from youth in the name of getting sister's job

बहन की नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से एक लाख ठगे

Fri, 15 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
One lakh cheated from youth in the name of getting sister's job
शामली। बहन की नौकरी एम्स में लगवाने के नाम पर सहारनपुर के एक व्यक्ति ने शहर निवासी युवक से एक लाख रुपये ठग लिए। अब रकम मांगने पर धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला विश्वकर्मा नगर निवासी संजय कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी मुलाकात सहारनपुर के न्यू ज्वारक पार्क बेहट रोड निवासी सुधीर गुप्ता से शामली में हुई थी। सुधीर गुप्ता ने बताया कि उसने ऋषिकेश एम्स में कई लोगों की नौकरी लगवाई है। उसकी बहन कृति पांचाल की नौकरी भी लगवा देगा। इसके बदले में उसने एक लाख रुपये मांगे। दो किश्तों में उसके बैंक खाते में संजय ने रकम जमा करा दी। लेकिन सुधीर गुप्ता ने उसकी बहन की नौकरी नहीं लगवाई। अब रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed