{"_id":"616731b0cac086715f3b0858","slug":"one-and-a-half-hour-traffic-jam-on-the-highway-shamli-news-mrt560565612","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटा हाईवे पर चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटा हाईवे पर चक्का जाम
विज्ञापन
कैराना बाईपास पर सड़क जाम करते भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध, भाजपा के मंत्री को बर्खास्त करने और मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों द्वारा हाईवे पर चक्का जाम किया। उन्होंने जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा व शहीद स्मारक बनवाने तथा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आह्वान पर पदाधिकारियों ने युवा जिलाध्यक्ष वकील चौहान के नेतृत्व में बुधवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित कैराना बाईपास तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार ने दोपहर एक बजे 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सौंप कर जाम खोला। ज्ञापन में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा देने, मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने, तीनों कृषि कानून वापस लेने, गन्ना मूल्य बढ़ाने, किसानों के कर्ज माफ करने, बिजली की दरें आधी करने और किसान को नलकूप की बिजली भी फ्री देने, डीजल, रसोई गैस के दाम आधे करने, निराश्रित गोवंशों पर अंकुश लगाने, गन्ने का भुगतान ब्याज सहित दिलाने, किसान के ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन की अवधि 50 वर्ष करने की मांग की गई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर ने कहा कि पुलिस विभाग की एक एसओजी टीम है। जो किसी को भी बिना कसूर के पकड़कर बंद कर देती हैं। एसओजी के भ्रष्ट अधिकारी अगर नहीं सुधरे तो वे एसओजी को डीओजी बना देंगे। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम मेहर तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फरनगर निखिल चौधरी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पंवार, युवा जिला अध्यक्ष वकील चौहान, जिला महासचिव चौधरी सुहेब गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष चौधरी इनाम, चौधरी अमजद, चौधरी आरिफ, सादिक गुर्जर, मेहताब जंख व मंगत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस से हुई नोकझोंक
चक्का जाम के करीब आधा घंटे बाद जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार अन्य किसानों के साथ पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने अपनी ट्रैक्टर ट्राली को बाईपास की सड़क के बीचोंबीच खड़ी कर दी। बाद में तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे करने की बात पर जिलाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों के बाद बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में जिला अध्यक्ष ने अपनी ट्रैक्टर ट्राली को थोड़ा पीछे कराया। जिससे कि बाइकें निकल सकें।
फोरलेन के सर्विस रोड से निकलवाए वाहन
कैराना बाईपास पर चक्का जाम के बाद गोल्ड कीज स्कूल के सामने पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर शामली की ओर से आने वाले वाहनों को फोरलेन के पुल की बराबर में बने सर्विस रोड से निकलवाया। इस दौरान वाहनों का सर्विस रोड से आवागमन जारी रहा।