फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: On Holi, the district is divided into four zones and eight sectors.

होली पर सुरक्षा : जिले को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात, हर ओर पैनी नजर

Thu, 17 Mar 2022 01:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2022 01:46 PM IST
सार

होली पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शामली जिले को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांट दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Shamli News: On Holi, the district is divided into four zones and eight sectors.
शामली पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 747 स्थलों पर होलिका दहन होगा। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर होली स्थलों की निगरानी शुरू कर दी गई है। होली के मद्देनजर बाजारों में काफी भीड़भाड़ हैं। उधर, स्कूलों में बच्चों ने जमकर होली खेली। उधर, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात रहेगी।

विज्ञापन


पिचकारी के दाम 15, मुखौटे के दाम 25 प्रतिशत बढ़े
बाजार में कई तरह की पिचकारियां उपलब्ध हैं। जिन्हें बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। डोरेमोन और छोटा भीम बच्चों की पसंद हैं। रंगों के पर्व होली पर इस बार महंगाई की मार पड़ गई है। पिचकारियों के दाम में पिछले वर्षों की तुलना में करीब 15 प्रतिशत बढ़ गए हैं। जबकि मुखौटों के दाम में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। ऐसे में होली पर रंग बरसाना भी महंगा साबित हो रहा है। व्यापारी संजय ने बताया कि गत वर्षों की तुलना में इस बार पिचकारियों के दाम में 15 प्रतिशत और मुखौटे के दाम में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


पिचकारी             पिछले वर्ष दाम             इस वर्ष के दाम
गन पिचकारी         15 से 1400 रुपये,          20 से 1600 रुपये
बैक टैंक पिचकारी   160 से 1200 रुपये,       180 से 1400 रुपये
डोरेमॉन पिचकारी     100 से 240 रुपये,        115 से 255 रुपये
छोटा भीम पिचकारी   40 से 85 रुपये,           50 से 100 रुपये
सुपरमैन पिचकारी    135 से 265 रुपये,        150 से 300 रुपये
रॉकेट पिचकारी        80 से 150 रुपये,          95 से 175 रुपये
मोटू पतलू पिचकारी    35 से 75 रुपये,         50 से 100 रुपये
मुखौटा                  30 से 180 रुपये,           55 से 225 रुपये

मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष नजर
होली पर्व पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर पुलिस-प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। कांधला और कैराना क्षेत्र में बुच्चाखेड़ी में वर्ष 2013 में समय से पूर्व होलिका दहन को लेकर जमकर बवाल हुआ था। वर्ष 2014 में गांव भूरा में स्थित मंदिर के निकट भी होली पर दहन को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। शहर के मोहल्ला कलंदर शाह में मुस्लिम महिला पर रंग डालने लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके अलावा फूल मार्केट में 2017 में होली के हुड़दंग के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी।

थानावार होलिका दहन स्थल
शहर कोतवाली 70
आदर्श मंडी 63
कैराना 70
कांधला 120
थानाभवन 105
बाबरी 74
झिंझाना 196
गढ़ीपुख्ता 49

दुल्हैंडी, जुमा और शब-ए-बरात एक दिन
त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। जिले को एक सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस और पीएसी भी तैनात रहेगी। दुल्हैंडी, जुमा और शब-ए-बरात एक ही दिन हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती रहेगी। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सुपर जोन की पुलिस व्यवस्था की कमान स्वयं उनके हाथ में रहेगी। जोन की व्यवस्था सीओ और एएसपी देखेंगे। जबकि सेक्टरों की व्यवस्था थाना प्रभारी संभालेंगे। संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व पर शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

जिले में होली पर पुलिस व्यवस्था
- एक कंपनी आईटीबीपी
- एक कंपनी पीएसी
- 250 दरोगा
- 500 सिपाही
- 500 होमगार्ड
- 284 ग्राम प्रहरी (चौकीदार)
- 42 यूपी 100 की फ्लीट/ वाहन
- दो हजार डिजिटल वालंटियर्स सक्रिय रहेंगे (सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग करने के लिए)
- 500 संभ्रांत लोगों की पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed