फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Omicron ward ready in district hospital

जिला अस्पताल में ओमिक्रॉन वार्ड तैयार

Sat, 11 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Omicron ward ready in district hospital
शामली जिला अस्पताल में निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर व सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल - फोटो : SHAMLI
शामली। देश के कई राज्यों में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की दस्तक होने पर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला अस्पताल में छह बेड का ओमिक्रॉन वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा पीकू वार्ड और कोविड एल-2 अस्पताल में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई है। डीएम जसजीत कौर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना से बचाव व उपचार के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

विदेशों के बाद देश के कई राज्यों में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के केस मिले हैं। जिले में भी एक सप्ताह पहले करीब दो माह बाद कोरोना का नया केस सामने आ चुका है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा जताया जाने लगा है। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की दस्तक से जिले में स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए अलग से छह बैड का वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में हर बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन की व्यवस्था है। इसके अलावा पीकू वार्ड में दस बेड का आईसीयू में और दस बेड का एचडीयू बनाया गया है।
विज्ञापन

30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। कोविड एल-2 अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने जिला संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रॉन के मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड, आईसीयू, वेंटिलेटर, खाने-पीने, चिकित्सकों की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट जायजा लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला अस्पताल में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमएस डॉ. सफल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed