फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old man found dead in unconscious state at railway station

रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिले अधेड़ की मौत

Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Old man found dead in unconscious state at railway station
रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिले अधेड़ की मौत
विज्ञापन

शामली। रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिले अधेड़ की मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को ले गए। पुलिस के मुताबिक मृतक किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न आने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।

रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था। लोगों की सूचना पर पीआरवी ने उसे सीएचसी शामली में भर्ती कराया था। उपचार के बाद होश में न आने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि रात में मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। मृतक की पहचान मदनपाल, निवासी, रामनगर सहारनपुर के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी गई। बुधवार को परिजन शामली पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आने पर विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी है कि अधेड़ किसी बीमारी से पीड़ित था और वह किसी काम से शामली आया था। इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed