फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old dilapidated, preparation for new Anganwadi centers

Shamli News: ब्

Fri, 15 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 15 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Old dilapidated, preparation for new Anganwadi centers
शामली क्षेत्र के गांव हसनपुर में आँगनवाडी केंद्र में  टूटे फर्स के बारे में जानकारी देते आं
- जिले में नए 29 आंगनबाड़ी केंद्रों का होना है निर्माण
विज्ञापन

- पुराने जर्जर अवस्था में हैं, बिजली भी नहीं, कुछ के फर्श भी टूटे पड़े, समय पर नहीं पहुंच रहा पुष्टाहार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ झिंझाना/ कैराना/ थानाभवन। नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। जल्द जिले में 29 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे। जिसके लिए 58 लाख का बजट जारी कर दिया गया है। जबकि पहले से चल रहे कुछ आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर अवस्था में हैं, बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हालांकि, कुछ आंगनबाड़ी केंद्र अन्य के लिए किसी नजीर से कम नहीं है। अमर उजाला टीम ने जिलेभर में आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल की...।
हसनपुर का आंगनबाड़ी केंद्र : केंद्र में सात बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जो कभी भी गिर सकती है। सहायिका सुनीता ने बताया कि जर्जर बिल्डिंग के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


- हसनपुर गांव का ही दूसरा आंगनबाड़ी केंद्र : केंद्र के अंदर का फर्श टूटा हुआ था। बताया गया कि मांग के बावजूद फर्श को ठीक नहीं कराया जा रहा है। इसी गांव के तीसरे केंद्र का निर्माण तो शुरू हो चुका है, मगर अभी तक नींव को नहीं भरा जा सका है। जिसके कारण निर्माण अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- काबड़ौत का आंगनबाड़ी केंद्र : यहां पर भी आंगनबाड़ी केंद्र का फर्श टूटा हुआ है। 15 बच्चे यहां पर पढ़ाई कर रहे थे। बिजली की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बताया गया कि पंखा था, जिसे चोरी कर लिया गया।


- सिंभालखा का आंगनबाड़ी केंद्र : यह केंद्र पूरी तरह से अत्याधुनिक नजर आया। यहां पर 40 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। वॉल पेटिंग के अलावा बच्चों के लिए खिलौने आदि भी रखे हुए थे।

- झिंझाना के जमालपुर का आंगनबाड़ी केंंद्र : जमालपुर गांव स्थित सरकारी स्कूल में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित है। यहां से तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। गांव निवासी आकाश और डॉक्टर राजीव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर कई-कई माह बीत जाने के बाद भी पुष्टाहार नहीं आता है।

- मुल्लापुर में कमरों की कमी से जूझ रहा आंगनबाड़ी केंद्र

थानाभवन के मुल्लापुर गांव में प्राइमरी विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है। जहां पर कमरों की कमी के कारण बच्चों को परेशानी होती है। बताया कि सर्दी में सबसे अधिक परेशानी होती है।

- कैराना का आंगनबाड़ी केंद्र : आंगनबाड़ी केंद्र पर अब स्कूल के बच्चों के साथ ही गांव के आम बच्चों को भी मिड डे मील का भोजन दिया जा रहा है। झाड़खेड़ी के स्कूल परिसर में स्थित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर गांव के छोटे बच्चों को मिड डे मील सोयाबीन की सब्जी व रोटी दी जा रही थी।
- जिले में 29 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा निर्माण



जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर खान के अनुसार जिले में नए 29 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए 58 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। नए बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में गोगवान में एक, गोगवान चार, काबड़ौत एक, झाल में तीन, भिक्की देह, फतेहपुर, बहावड़ी में पांच, जसाना, अहाता गौसगढ़, रज्जाकनगर, खेड़ा भाऊ, सापला, गुर्ज्जरपुर, खानपुर जाटान, पावटीकलां चार, भूरा आठ, तीतरवाड़ा, गोहरनी 2, सिक्का 1, जलालपुर 1, समसपुर 2, उमरपुर, गढ़ी हसनपुर, चौसाना, लपराना, टोडा, खोड़समा, हथछोया में आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे।


इन्होंने कहा...
जिले में जल्द ही नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। जर्जर हो चुके केंद्रों का भी निर्माण कराया जाएगा। बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, कार्यवाहक सीडीओ, शामली

शामली क्षेत्र के गांव हसनपुर में    आँगनवाडी  केंद्र में  टूटे फर्स के बारे में जानकारी देते आं

शामली क्षेत्र के गांव हसनपुर में आँगनवाडी केंद्र में  टूटे फर्स के बारे में जानकारी देते आं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed