फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   oil news

Shamli News: हरियाणा, शामली, बागपत से वेस्ट यूपी, उत्तराखंड तक चल रहा तेल की तस्करी का खेल

Thu, 21 May 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
oil news
शामली। हरियाणा के बहालगढ़, यूपी के बागपत, शामली और मेरठ से डीजल व पेट्रोल की तस्करी केवल वेस्ट यूपी तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली, हरियाणा और देहरादून तक बड़े स्तर पर की जा रही है। गिरोह के सदस्य 72 से 80 रुपये प्रति लीटर तक डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन




संवाददाता ने तस्करी के इस खेल की हकीकत जानने के लिए 12 दिन तक लगातार पड़ताल की। जांच में सामने आया कि हरियाणा के बहालगढ़, यूपी के शामली, बागपत और मेरठ से सस्ता तेल टैंकरों और ड्रमों के जरिये दिल्ली, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद और देहरादून तक पहुंचाया जा रहा है। प्रतिदिन एक लाख लीटर से अधिक तेल विभिन्न शहरों में खपाया जा रहा है।
विज्ञापन




एक ड्रम में 260 लीटर पेट्रोल 75 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 19,500 रुपये में, जबकि डीजल 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 18,720 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेल माफियाओं से संवाददाता की बातचीत में यह खुलासा हुआ



स्थान- सोनीपत का बहालगढ़, मेन रोड पर बाइक की दुकान के सामने



संवाददाता : भाई, हाल ही में एक नया पेट्रोल पंप खुला है, मिलावटी डीजल और पेट्रोल चाहिए, मिल जाएगा क्या।


गुर्गा : मिल जाएगा, मगर भाई अभी कमी चल रही है।

संवाददाता : रेट बताओ, वही मिलेगा।

गुर्गा : पेट्रोल 75 जबकि, डीजल 72 रुपये लीटर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

संवाददाता : कोई दिक्कत तो नहीं होगी।
गुर्गा : ड्रम जहां कहो उतरवा देंगे



संवाददाता : सैंपल के तौर पर पेट्रोल दो।



गुर्गा : 100 रुपये लेकर दो बोतल पेट्रोल दे देता है।



संवाददाता : ठीक है, मैं आपको कल बताता हूं।



स्थान- शामली के कैराना में कांधला रोड पर



संवाददाता : भाई माल चाहिए, मिल जाएगा क्या।


गुर्गा : पेट्रोल 82, जबकि डीजल 80 रुपये लीटर मिलेगा।

संवाददाता : कहां-कहां उपलब्ध करा दोगे।
गुर्गा : हमारी सर्विस ऑल इंडिया है, वेस्ट यूपी में तो कोई दिक्कत ही नहीं है।



स्थान- बागपत के बड़ौत की छपरौली चुंगी



संवाददाता : भाई, पेट्रोल और डीजल कितने में मिलेगा।


गुर्गा : भाई, ईरान युद्ध के बाद से ज्यादा कमी चल रही है। पेट्रोल 82, जबकि डीजल 68 रुपये लीटर मिलेगा।

संवाददाता : कहां-कहां पहुंचा सकते हो।
गुर्गा : शामली, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरियाणा के किसी भी जिले और दिल्ली कहीं भी पहुंचा देंगे।



एक लीटर पर बच रहे 23 रुपये



हाल ही में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। शामली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 91.95 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि माफिया 72 से 80 रुपये प्रति लीटर तक तेल बेच रहे हैं। यानी एक लीटर पर इन्हें 23 रुपये तक का मुनाफा हो रहा है।



मिलावटी तेल के प्रयोग से वाहनों को यह होता है नुकसान



कार मैकेनिक रिजवान और साजिद के अनुसार मिलावटी तेल के नुकसान
1. गाड़ी की स्वाभाविक आवाज बदल जाती है।

2. वाल्व कट सकते हैं

3. गाड़ी ज्यादा धुआं देती है

4. माइलेज कम हो जाता है

5. गाड़ी रुक-रुक कर चलती है

6. रिंग-पिस्टन खराब हो सकते हैं

7. इंजन सीज होने का खतरा रहता है
8. तेल की खपत बढ़ जाती है

9. जहरीला धुआं निकलता है

दुकानदारों से लेकर पेट्रोल पंपों तक सप्लाई का दावा

गिरोह के सदस्यों ने स्टिंग के दौरान दावा किया कि वे वेस्ट यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली के विभिन्न स्थानों के दुकानदारों के अलावा कुछ पेट्रोल पंप मालिकों को भी मिलावटी डीजल और पेट्रोल की सप्लाई कर रहे हैं। अब विभागीय जांच में ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन-किन पेट्रोल पंपों और दुकानदारों तक यह तेल पहुंच रहा है।

ये बोले
पेट्रोल-डीजल की तस्करी का मामला गंभीर है। संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ मिलकर गिरोह पर शिकंजा कसा जाएगा। जिला आपूर्ति विभाग को भी निर्देश दिए जाएंगे।


-आलोक यादव, जिलाधिकारी शामली
पेट्रोल-डीजल की तस्करी का मामला संज्ञान में नहीं है। गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कसा जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।



-अंकुर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी शामली


यदि कोई मिलावटी तेल की बिक्री कर रहा है तो एसोसिएशन उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा और प्रशासन की मदद करेगा।

- सूर्यवीर सिंह, जिलाध्यक्ष, पेट्रोलियम डीजल एसोसिएशन शामली
.................



नोट: कल के अंक में किस्त दो में प्रतिलीटर एक रुपये अतिरिक्त दो और कहीं भी तेल ही होम डिलीवरी करा लो खबर प्रकाशित की जाएगी, जिसमें किस तरह नकली तेल तैयार कर रहे माफिया यह खुलासा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed