फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officials engaged in preparations for Chief Minister's visit

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटे रहे अधिकारी

Wed, 17 Aug 2022 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Officials engaged in preparations for Chief Minister's visit
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटे रहे अधिकारी
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद के संभावित दौरे के मद्देनजर मंगलवार को अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। डीएम जसजीत कौर और पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बंतीखेड़ा बिजलीघर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सहारनपुर के सर्किट हाउस सहारनपुर से 12:30 से 2:00 तक मंडल के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद तीन बजे बंतीखेड़ा बिजलीघर का निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी विभागों को अलर्ट किया और अपने विभाग की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा के साथ बंतीखेड़ा में निर्माणाधीन बिजलीघर का निरीक्षण किया।

738.71 करोड़ की लागत से बन रहा बिजलीघर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा वाली परियोजनाओं में जिले में 400 केवी बंतीखेड़ा बिजलीघर 17 मई 2018 को स्वीकृत किया गया था। 738.71 करोड़ की इस परियोजना में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 310 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करते हुए नोएडा की बीएचईएल कंपनी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था। पारेषण लाइन की जिम्मेदारी कोलकाता की सिंपलेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दी थी। एक जनवरी 2019 को निर्माण एजेंसी ने जिले में 400 बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरू किया था। 10 मार्च 2019 को प्रदेश के तत्कालीन गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने आधारशिला रखी थी। 400 केवी बिजलीघर की परियोजना में 500 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर और 200-200 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित होने थे। 240 किमी लंबाई की विद्युत लाइन अलीगढ़ से खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ होते हुए शामली तक बिछाने और भवन निर्माण कार्य शामिल किया गया था। इस बिजलीघर का निर्माण पूरा होने से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed