फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officials and common people engaged in cleanliness campaign

Shamli News: स्वच्छता अभियान में अधिकारी और आमजन जुटे

Mon, 02 Oct 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Officials and common people engaged in cleanliness campaign
शामली में भैंसवाल रोड पर पार्क में सफाई अ​भियान में श्रमदान करते  डीएम रविंद्र सिंह, एडीएम संतो
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती से एक दिन पहले अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों व विद्यार्थियों ने अपना एक घंटा साफ सफाई व्यवस्था में श्रमदान करने के लिए दिया। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों सहित अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी भी निकाली गई।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका शामली से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक पीसीएफ/नोडल अधिकारी संजय कुमार ने नीरज चोपड़ा पार्क में साफ सफाई कर किया। नोडल अधिकारी संजय कुमार, डीएम रविंद्र सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शामली अरविंद संगल ने सफाई करने के बाद सफाई कर्मचारियों को सफाई मित्र का स्वच्छता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस स्वच्छता अभियान का मुख्य फोकस कूड़ा-करकट वाले संवेदनशील क्षेत्रों और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर वास्तविक रूप से सफाई गतिविधियों को करने पर होगा, ताकि उसके बाद गांव-शहर स्वच्छ दिखें। डीएम रविंद्र सिंह ने स्वच्छता अभियान की महत्ता को लेकर कहा कि यह कार्य केवल कुछ दिनों तक ना चलकर नियमित चलना चाहिए और आमजनमानस को जागरूक कर गांव एवं शहरों को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखना है। वहीं बीएसए कोमल ने कार्यालय में सफाई अभियान चलाया और उसके बाद बनत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पहुंचकर श्रमदान किया और सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं जिला समन्वयक राजीव कुमार ने भी स्कूल में साफ सफाई की।
विज्ञापन

छात्राओं ने सफाई के लिए श्रमदान किया
गढ़ीपुख्ता। सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक घंटे का श्रमदान किया। इससे पहले छात्राओं ने कस्बे में प्रभात फेरी निकाल एवं जनता को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रबंधक नरेश सैनी, अध्यक्ष नीरज जैन, प्रधानाचार्य संगीता सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत में साफ-सफाई की
जलालाबाद। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर मलिक, एसडीएम संदीप त्रिपाठी व सभासदों, कर्मचारियों ने सफाई अभियान में श्रमदान करते नजर आए। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में सफाई अभियान चलाकर पूरी तरह से स्वच्छ बनाया। इस मौके पर ईओ जितेंद्र राणा, लिपिक मुकेश सैनी, निसार अहमद, सुनील कुमार, सभासद विजय कुमार, देवेंद्र पाल, राशिद मलिक, इसहाक सैफी, मदन सैनी, इकबाल अहमद, संजय कुमार, राकेश शर्मा, सुनहरा कोरी आदि। वहीं जलालाबाद के नेशनल पब्लिक इंटर कालेज में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सफाई की और प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्य अदीब अहमद ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
स्वच्छता की शपथ दिलाई
कांधला। नगर पालिका के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया और उसके बाद सार्वजनिक स्थलों, चौराहा, सार्वजनिक/ सामुदायिक शौचालयों व धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चला गया है। इस दौरान सुरेश कुमार अधिशासी अधिकारी, प्रदीप कुमार भार्गव, वकील अहमद, कामिल कुरैशी, फारूक अंसारी रहे। वहीं एलम नगर पंचायत में सफाई की गई और बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, इंटर कॉलेज व प्राथमिक स्वास्थ्य मार्ग, जैन धर्मशाला, बड़ी मस्जिद आदि स्थानों पर कूडा एकत्र किया। अध्यक्षा रीना पंवार, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार भास्कर, यशवीर सिंह, तेजपाल सिंह रहे।
एक घंटा श्रमदान किया
थानाभवन। नगर पंचायत अध्यक्षा राव मुशयदा ने बूढ़ा बाबू तालाब पर साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। सभासदों व कर्मचारियों ने अपने- अपने वार्डों मे श्रमदान कर साफ सफाई की। वहीं नगर के अर्पण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा नगर स्थित मंदिर श्री कचोरी नाथ परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, प्रबंधक अर्पण सैनी, प्रधानाचार्य मनदीप सैनी आदि रहे।
स्वच्छता अभियान की शपथ लेकर सफाई की
ऊन। तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी विजय शंकर, तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा व कर्मचारियों ने एक घंटे तक साफ सफाई की। कार्यक्रम में लोकेश ठाकुर, विनय कुमार, दुष्यंत राणा, सतबीर सिंह आदि रहे।

नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक
झिंझाना। कस्बे के सेंट आरसी स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता अभियान के तहत एसबीआई बैंक से लेकर मैन मार्केट से होते हुए थाना झिंझाना, देरी चौक तक सफाई अभियान चलाया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कैराना तहसीलदार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, सशील धवन, नफीस सैफी, रूबी मान, सबा खान, खुशी तोमर, साक्षी, शिफा, तमन्ना, फलक, यशवी, शिरीन खान, वलिया आदि। वहीं इंदिरा गांधी इंटर कॉलिज सींगरा के विद्यार्थियों ने सफाई की। प्रधानाचार्य जयकरण अंसल, उप प्रधानाचार्य विजय कुमार अंसल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुनील पंवार, ओपिन कुमार, शुभम, सूर्यकांत आदि रहे।

शामली में भैंसवाल रोड पर पार्क में सफाई अभियान में श्रमदान करते  डीएम रविंद्र सिंह, एडीएम संतो

शामली में भैंसवाल रोड पर पार्क में सफाई अभियान में श्रमदान करते  डीएम रविंद्र सिंह, एडीएम संतो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed