फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Offensive content being put on WhatsApp group

पढ़ाई के लिए बने व्हाटसएप ग्रुप पर डाली जा रही आपत्तिजनक सामग्री

Wed, 09 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Offensive content being put on WhatsApp group
व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली जा रही आपत्तिजनक सामग्री
विज्ञापन

शामली। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए ग्रुपों में अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है। इससे ग्रुप में जुड़े छात्र-छात्राएं और महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता तक की जाती है। शामली जिले में भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। स्कूल-कालेज स्तर से ऐसे छात्र-छात्राओं के खिलाफ अनुशासनहीनता मानते हुए ग्रुप से हटा दिया गया और अभिभावकों को अवगत कराया गया।
केस एक
चार दिन पहले कांधला के एक इंटर कालेज में पढ़ाई के लिए बनाए गए ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप में एक विद्यार्थी के मोबाइल नंबर से अश्लील फोटो डाल दिए गए थे। इससे ग्रुप में जुड़े अन्य छात्र-छात्राओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। कालेज के प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की थी। प्रधानाचार्य ने आरोपी विद्यार्थी को निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन

केस दो
आरके इंटर कालेज शामली में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए व्हाटसएप ग्रुप में मई के महीने में एक छात्र ने फिल्मी हीरोइन का फोटो डाल दिया था। इसका पता चलने पर प्रधानाचार्य ने छात्र को ग्रुप से हटा दिया था और अभिभावकों को इसकी जानकारी दी थी। बाद में छात्र के गलती मानने पर भविष्य में ऐसी गलती न होने की बात कहने पर ग्रुप में दोबारा जोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
एक सप्ताह पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन के ग्रुप में भी एक युवक के मोबाइल नंबर से अश्लील फोटो डाल दिए गए थे। संगठन से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना था कि उस नंबर को डिलिट करने के बाद भी वह बार-बार ग्रुप से जुड़ रहा है और अभद्रता करता है। इस मामले की शिकायत एसपी से की गई थी। एसपी ने जांच के लिए इस मामले को महिला थाने भेजा था।
शिक्षकों कर रह ग्रुप की निगरानी
शामली। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने के मामले सामने आने पर प्रधानाचार्यों ने शिक्षकों को ग्रुप पर निगरानी रखने के निर्देेश दिए गए हैं। आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों को लगातार ग्रुप पर नजर रखने ओर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो तत्काल उसे ग्रुप से बाहर कर उसके अभिभावकों को जानकारी देने को कहा गया है।

कोट
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए व्हाटसएप ग्रुप में आपत्तिाजनक सामग्री डाले जाने का कांधला का एक मामला जानकारी में आया है। उस विद्यार्थी को ग्रुप से हटा दिया गया था और प्रधानाचार्या की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी।
- सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed