{"_id":"6609c92e530574e57e010597","slug":"observers-gave-information-to-the-candidates-regarding-expenditure-accounts-shamli-news-c-26-1-sal1002-118816-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों को व्यय लेखा संबंधी दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों को व्यय लेखा संबंधी दी जानकारी
विज्ञापन
शामली। लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सामान्य व्यय एवं पुलिस प्रेक्षक की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
शनिवार को आयोजित बैठक में व्यय प्रेक्षक महेंद्र कुमार शर्मा ने सभी प्रत्याशियों को व्यय लेखा से संबंधित जानकारी दी। पुलिस प्रेक्षक राजेंद्र प्रसाद मीणा ने प्रत्याशियों को कानून व्यवस्था को लेकर सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराने की बात कहीं। बैठक में सामान्य प्रेक्षक रवि जैन ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया हो यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जितने जिम्मेदारी हमारी है उतनी ही आपकी भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो इसकी सूचना 1950 या सी-विजिल एप पर कर सकते हैं। उसका त्वरित निस्तारण होगा। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने निर्वाचन संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर विधिक कार्रवाई होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने स्ट्रांग रूम आदि के संबंध में जानकारी दी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन आदि मौजूद रहे।