{"_id":"58937e8e4f1c1b313de83f3a","slug":"nukkad-natak-se-di-vote-dalne-ki-prerna","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक कर दी वोट डालने की प्रेरणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक कर दी वोट डालने की प्रेरणा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
शामली में मतदाता एक्सप्रेस बस का स्वागत करतीं सीडीओ और डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
शामली (ब्यूरो)। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जनपद में शुरू हुई मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को जलालाबाद और थानाभवन से होते हुए शामली पहुंची। बस का सहारनपुर तिराहे पर स्वागत किया गया। वहां से बैनर व फूलों से सजी एक्सप्रेस को कलक्ट्रेट से डीएम सुजीत कुमार और सीडीओ यशु रुस्तगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान बच्चों ने रैली और नुक्कड़ नाटक कर मतदाताओं को जागरूक किया। बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस से लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद में एक्सप्रेस बस जलालाबाद, थानाभवन, शामली, कैराना, झिंझाना, कांधला होते हुए बागपत जानी थी। बस जलालाबाद व थानाभवन के बाद कलक्ट्रेट पहुंची। बस को डीएम व सीडीओ ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
बस बच्चों को बैठाकर रवाना हो गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जगह-जगह नुक्कड़ नाटक और रैली निकाली। मील रोड पर वीवी पीजी कॉलेज और अन्य स्कूलों के छात्र छात्राओं के साथ डीआईओएस ने बस का स्वागत किया। इस दौरान बीएसए चंद्रशेखर, डीआईओएस एमएस सिद्दीकी, एसके आर्य, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।